PM Modi to Address Nation at 8:30 PM Today

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे करेंगे देश को संबोधित, मुद्दे पर सस्पेंस बरकरार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। महिला आरक्षण बिल और संसद घटनाक्रम पर बयान की संभावना, विषय को लेकर सस्पेंस बरकरार।

By : स्वदेश डेस्क
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे करेंगे देश को संबोधित, मुद्दे पर सस्पेंस बरकरार

नई दिल्ली: देश की राजनीति के लिए अहम घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन का विषय अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, जिससे सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

संसद घटनाक्रम के बाद बढ़ी अटकलें

प्रधानमंत्री का यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है, जब हाल ही में लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका। इस बिल में लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव शामिल था। विधेयक के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि विरोध में 230 वोट आए। इसे पारित करने के लिए आवश्यक संख्या 352 थी, जो पूरी नहीं हो सकी।

12 साल में पहली बार विधेयक पास कराने में असफलता

यह पहली बार है जब केंद्र सरकार लोकसभा में कोई महत्वपूर्ण विधेयक पारित कराने में सफल नहीं हो सकी। इससे पहले सरकार लगातार अपने विधेयकों को सदन में पास कराती रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में इस मुद्दे पर देश के सामने सरकार का पक्ष रख सकते हैं।

महिला आरक्षण पर राजनीतिक बयानबाजी तेज

विपक्ष की ओर से इस घटनाक्रम को अपनी जीत बताया जा रहा है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण के जरिए संघीय ढांचे में बदलाव करना चाहती थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने इस प्रयास को विफल कर दिया और सरकार को पुराने महिला आरक्षण कानून को मौजूदा व्यवस्था में लागू करना चाहिए।

क्या हो सकता है संबोधन का फोकस

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, प्रधानमंत्री का संबोधन महिला आरक्षण, परिसीमन और संसद में हुए हालिया घटनाक्रम पर केंद्रित हो सकता है। इसके अलावा, सरकार अपनी आगामी रणनीति और नीतिगत रुख को भी स्पष्ट कर सकती है। देशभर की नजरें अब प्रधानमंत्री के इस संबोधन पर टिकी हैं, जिससे यह साफ हो सकेगा कि सरकार आगे इस मुद्दे पर क्या कदम उठाने जा रही है।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026