PM मोदी का चेन्नई दौरा

PM मोदी ने तमिलनाडु को दी ₹13 हजार करोड़ की सौगात, रोड शो के बाद शिव मंदिर में पूजा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर को चेन्नई का दौरा किया। उन्होंने चेन्नई मेट्रो के नए रूट का उद्घाटन किया, ट्रेन में सफर किया और जलकांडीश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। दौरे में 13 हजार करोड़ रुप

By : स्वदेश डेस्क
PM मोदी ने तमिलनाडु को दी ₹13 हजार करोड़ की सौगात, रोड शो के बाद शिव मंदिर में पूजा की

चैन्नईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 11 अक्टूबर को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया। दौरे के दौरान उन्होंने चेन्नई मेट्रो के नए रूट का उद्घाटन किया, ट्रेन में सफर किया और जलकांडीश्वर मंदिर में दर्शन-पूजा की,  प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में तमिलनाडु में 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की  विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और उन्हें देश को समर्पित करना भी शामिल है ।  

चेन्नई मेट्रो के नए रूट की शुरुआत

प्रधानमंत्री ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के फेज-2 में पूनमल्ली से वडापलानी के बीच नए हिस्से का उद्घाटन किया।  करीब 4,900 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस रूट की लंबाई लगभग 15 किलोमीटर है। इसमें 11 स्टेशन हैं।उद्घाटन के बाद मोदी ने मेट्रो में सफर भी किया । इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी उनके साथ मौजूद रहे, नए रूट से चेन्नई के पश्चिमी इलाकों और शहर के दूसरे हिस्सों के बीच आवाजाही आसान होने की उम्मीद है।

जलकांडीश्वर मंदिर में की पूजा

मेट्रो कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री ने चेन्नई के जलकांडीश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की,  प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम में मंदिर दर्शन का भी जिक्र किया गया था। 

13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाएं

चेन्नई दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने सड़क, रेलवे, बंदरगाह, पेट्रोलियम और शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं  के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इनमें करीब 3,700 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं और 750 करोड़ रुपये से ज्यादा की रेलवे परियोजनाएं शामिल हैं।

इसके अलावा पांच अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन और IIT मद्रास के सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर को देश को समर्पित करने का कार्यक्रम भी रखा गया था। इन परियोजनाओं का मकसद परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाना और क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाना है।    

संबंधित सामग्री

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026
इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं, इंटरनेट से सीखा हुनर; इंड‍िया में भी बन गई उड़ने वाली कार!

इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं, इंटरनेट से सीखा हुनर; इंड‍िया में भी बन गई उड़ने वाली कार!

उत्तराखंड के रवि टम्टा ने इंटरनेट से तकनीकी जानकारी जुटाकर HAPIDA SKYNeX इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल का प्रोटोटाइप तैयार किया। अल्मोड़ा में इसकी टेस्ट फ्लाइट सफल रही।<br/>

Oct 23, 2026
Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Oct 23, 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक इंदौर में, डॉ. भागवत होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक इंदौर में, डॉ. भागवत होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 2 से 4 नवंबर तक इंदौर में होगी। डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

Oct 23, 2026
23 देशों का सफर करने वाले अमूर फाल्कन: कैसे सैटेलाइट ट्रैकिंग बदल रही है पक्षियों के संरक्षण की तस्वीर

23 देशों का सफर करने वाले अमूर फाल्कन: कैसे सैटेलाइट ट्रैकिंग बदल रही है पक्षियों के संरक्षण की तस्वीर

अमूर फाल्कन अपापांग और अलांग मणिपुर लौट आए हैं। जानिए उनकी प्रवास यात्रा, सैटेलाइट ट्रैकिंग और भारत में दूसरे पक्षियों पर हो रहे वैज्ञानिक अध्ययन के बारे में।

Oct 23, 2026