सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 पार

शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, 75,400 के पार; निफ्टी भी 23,300 पर पहुंचा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी रही। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी 250 अंक बढ़कर 23,300 के पार पहुंचा। एफआईआई खरीदारी, मजबूत नतीजे और सस्ता कच्चा तेल प्रमुख वजहें रहीं।

By : नरेंद्र कुमार
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, 75,400 के पार; निफ्टी भी 23,300 पर पहुंचा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 2 नवंबर को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक उछलकर 75,400 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 250 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 23,300 के पार कारोबार करता नजर आया। बाजार में ऑटो, मेटल और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली।बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों का उत्साह बढ़ा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, NTPC, मारुति और SBI जैसे दिग्गज शेयरों में अच्छी लिवाली रही।

बाजार में तेजी की 3 बड़ी वजहें

1. विदेशी निवेशकों की बाजार में वापसी

लंबे समय तक बिकवाली करने वाले विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की खरीदारी ने बाजार को मजबूती दी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बीते 7 कारोबारी दिनों में 7,767 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) की खरीदारी से भी बाजार को सहारा मिला।

2. दिग्गज कंपनियों के शानदार तिमाही नतीजे

सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 34% बढ़कर 29,550 करोड़ रुपए पहुंच गया। इसके बाद कंपनी के शेयरों में 4% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। टाटा स्टील, NTPC, मारुति और SBI के शेयरों में भी खरीदारी रही।

3. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 3% गिरकर 110 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है। ऐसे में तेल की कीमतों में गिरावट से भारतीय बाजार को राहत मिली।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

सोमवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.90% चढ़ा, जबकि जापान का निक्केई 0.31% गिरावट में रहा। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.28% की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र में रही गिरावट

इससे पहले 30 अक्टूबर को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। डाउ जोन्स 1.09%, नैस्डैक 2.86% और S&P 500 में 1.82% की गिरावट दर्ज की गई थी।

निवेशकों की नजर बाजार की आगे की चाल पर

घरेलू कंपनियों के मजबूत नतीजे, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय शेयर बाजार को सपोर्ट मिला है। हालांकि, वैश्विक बाजारों की चाल और कच्चे तेल की कीमतें आगे भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

संबंधित सामग्री

Share Market Today: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,950 के पार

Share Market Today: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,950 के पार

भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी है। सेंसेक्स 50 अंक और निफ्टी 20 अंक चढ़ा। बैंकिंग, FMCG व रियल एस्टेट शेयरों में खरीदारी दिखी।

Oct 30, 2026
Share Market Update: शेयर बाजार में लौटी तेजी! सेंसेक्स 100 अंक उछला

Share Market Update: शेयर बाजार में लौटी तेजी! सेंसेक्स 100 अंक उछला

भारतीय शेयर बाजार में तेजी लौटी। IT, मीडिया और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी हुई, जबकि निवेशकों की नजर अमेरिकी फेड के फैसले और वैश्विक संकेतों पर रही।

Oct 29, 2026
Share Market Crash: खुलते ही बाजार में ताबाही! सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट

Share Market Crash: खुलते ही बाजार में ताबाही! सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट

भारतीय बाजार में बुधवार को तेज गिरावट आई। सेंसेक्स 72,800 और निफ्टी 22,550 के करीब पहुंचा। FII बिकवाली, सेक्टोरल दबाव और जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग पर नजर रही।

Oct 28, 2026
Stock Market Crash: शेयर बाजार में फिर हाहाकार! सेंसेक्स 350 अंक लुढ़का, Infosys-TCS समेत IT शेयरों में बिकवाली

Stock Market Crash: शेयर बाजार में फिर हाहाकार! सेंसेक्स 350 अंक लुढ़का, Infosys-TCS समेत IT शेयरों में बिकवाली

मंगलवार को सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा गिरकर 73,210 और निफ्टी 22,653 पर पहुंच गया। Infosys, TCS और HCL Tech समेत IT शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव रहा।

Oct 27, 2026
Stock Market Crash: सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 500 अंक टूटा, 72,600 पर कारोबार, निफ्टी भी फिसला

Stock Market Crash: सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 500 अंक टूटा, 72,600 पर कारोबार, निफ्टी भी फिसला

शेयर बाजार में आज सोमवार को गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटकर 72,600 के स्तर पर है, जबकि निफ्टी करीब 200 अंक फिसलकर 22,400 पर कारोबार कर रहा है।

Oct 26, 2026