Supreme court hindi servicef for Key Judgements

Hindi Diwas: हिंदी दिवस पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पहल, अब आसान हिंदी में समझ आएंगे फैसले

हिंदी दिवस पर सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी जन सूचना सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। अब अहम फैसलों का आसान हिंदी सार और 15 से 30 मिनट का ऑडियो वीडियो बुलेटिन जारी किया जाएगा।

By : संजय चतुर्वेदी
Hindi Diwas: हिंदी दिवस पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पहल, अब आसान हिंदी में समझ आएंगे फैसले

Supreme Court Major Decision

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी दिवस पर हिंदी जन सूचना सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसलों और आदेशों का आसान हिंदी में सार आम लोगों को तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही रोजाना 15 से 30 मिनट का हिंदी ऑडियो और वीडियो बुलेटिन जारी होगा।

कानूनी भाषा को आसान बनाने की कोशिश

सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य न्यायिक जानकारी को आम लोगों के लिए ज्यादा सहज बनाना है। लंबे औ जटिल कानूनी दस्तावेजों को समझने में जिन लोगों को परेशानी होती है, उनके लिए हिंदी में तैयार सार काफी उपयोगी होगा। साथ ही ऑडियो वीडियो बुलेटिन में संबंधित फैसले का अधिकारिक लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे आम लोग आसान भाषा में जानकारी लेने के बाद मूल फैसला भी देख सकेंगे। यह सुविधा खास तौर पर आम नागरिकों, वादकारियों और दिव्यांगजनों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है।

आगे दूसरी भारतीय भाषाओं में भी मिलेगी सुविधा

चीफ जस्टिस सूर्य कांत की पहल पर शुरू की जा रही इस सेवा का दायरा आगे बढ़ाने की तैयारी है। सु्प्रीम कोर्ट ने संकेत दिया है कि आने वाले समय समें ऐसी सुविधा दूसरी भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस कदम के पीछे सोच यही है कि अदालत के फैसले सिर्फ कानूनी विशेषज्ञों तक सीमित न रहे। लोग अपनी भाषा में उन्हें समझ सकें और न्यायिक प्रक्रिया से बेहतर तरीके से जु़ड़ सकें।

पहले से चल रहा है भारतीय भाषाओं पर काम

सुप्रीम कोर्ट पहले से ही फैसलों को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने पर काम कर रहा है। इसके लिए कोर्ट  ने सुवास यानी सुप्रीम कोर्ट विधिक अनुवाद सॉफ्टवेयर नाम का एआई आधारित अनुवाद सॉफ्टवेयर विकसित किया है। इसकी मदद से सु्प्रीम कोर्ट के फैसलों का हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में अनुवाद किया जा रहा है।

30 हजार से ज्यादा फैसलों का हिंदी अनुवाद

सुप्रीम कोर्ट ने अनसुार, अब तक करीब 30 हजार फैसलों का हिंदी में अनुवाद हो चुका है। बड़ी संख्या में फैसले ई-एससीआर पर उपलब्ध हैं। संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल अन्य भाषाओं में भी फैसलों के अनुवाद की व्यवस्था की गई है। कोर्ट की वेबसाइट पर फैसलों के अधिकारिक क्षेत्रीय अनुवाद भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हिंदी जन सूचना सेवा इसी प्रयास को आगे बढ़ाएगी। जरूरी व्यवस्थाएँ पूरी होने के बाद यह सेवा जल्द शुरू की जाएगी।

संबंधित सामग्री

UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी मतदान हुआ। कई जिलों में सपा और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आमने सामने आए।

Oct 23, 2026
Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026
Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Oct 23, 2026
PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Oct 22, 2026