Weather Update: Snow fog cold cyclone alert

Weather News: कश्मीर उत्तराखंड में बर्फबारी; दिल्ली में बारिश तो UP में कोहरा, एमपी के 19 जिलों में ठंड का अलर्ट

कश्मीर उत्तराखंड में बर्फबारी, दिल्ली राजस्थान में बारिश, यूपी में कोहरा, एमपी में ठंड का अलर्ट रहता है। बंगाल की खाड़ी में 16 नवंबर तक चक्रवात अकवान बनने के आसार है।

By : संजय चतुर्वेदी
Weather News: कश्मीर उत्तराखंड में बर्फबारी; दिल्ली में बारिश तो UP में कोहरा, एमपी के 19 जिलों में ठंड का अलर्ट

Today Latest Weather News

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम ने एक साथ करवट ली है। कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी हुई, दिल्ली और राजस्थान में बूंदाबांदी से ठंडक आई, यूपी में कोहरा छाया और मध्य प्रदेश के 19 जिलों में पारा 15 डिग्री के नीचे चला गया। उधर बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र से ओडिशा में तीसरे तूफान का अलर्ट है।

कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी

खश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में शनिवार की रात बर्फबारी हुई। इसका असर रविवार सुबह मैदानी इलाकों में दिखा और ठंड महसूस होने लगी। जम्मू कश्मीर में बर्फबारी की वजह से कई रास्ते बंद करने पड़े। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जैसे इलाकों में पहाड़ों पर कोहरा भी छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में अगले दो दिन बर्फबारी की संभावना है।

दिल्ली और राजस्थान में बूंदाबांदी

दिल्ली में हल्की बारिश के बाद मौसम में ठंडक आई लेकिन हवा कि हालत नहीं सुधरी। रविवार को AQI 380 के आसपास रहा और सुप्रीम कोर्ट के आसपास धुंध की परत दिखी। दिल्ली के अलावा 10 जिलो में बादल छाए रहे और वहां हल्की बारिश का यलो अलर्ट है। राजस्थान में वेस्टर्न राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से शनिवार को हल्की बारिश हुई थी। रविवार को बीकानेर और जयपुर संभाग के 10 जिलों में बादल छाने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ। सीकर और आसपास सुबह बारिश हुई और ठंडी हवा से तापमान नीचे आया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से राजस्थान में सर्दी और तेज होगी।

यूपी में कोहरे की चादर

यूपी में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी हवाओं से ठंड बढ़ रही है। रविवार सुबह लखनऊ, कानपुर, संभल, शामली, मऊ, बाराबंकी और उन्नाव समेत 15 शहरों में कोहरा रहा। शनिवार को करीब 25 शहर घने कोहरे की चपेट में थे। अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं।

एमपी और छत्तीसगढ़ में गिरा पारा

मध्य प्रदेश के 19 जिलों में पारा 15 डिग्री से कम रहा। अनूपपुर के अमरकंटक में सबसे कम 10.7 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। पहाड़ों पर बर्फबारी से प्रदेश में रात और सुबह ज्यादा सर्दी महसूस हो रही है। मौसम केंद्र के मुताबिक 20 नवंबर के बाद बारिश का एक दौर आ सकता है। छत्तीसगढ़ में भी ठंड धीरे धीरे बढ़ रही है। 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से नीचे रहा। सरगुजा में सबसे कम 11.4 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि बलरामपुर रामानुजगंज में 13.4 और बालोद में 13.6 डिग्री रहा। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। अगले दो दिन यहां मौसम सूखा रहेगा।

बंगाल की खाड़ी में तीसरा तूफान, ओडिशा में अलर्ट

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्वी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। 16 नवंबर की शाम तक यह चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। ऐसा हुआ तो इसका नाम अकवान होगा, जो ईरान ने सुझाया है। बीते एक महीने में बंगाल की खाड़ी से उठने वाला यह तीसरा तूफान होगा। इसी तूफान के असर से मध्य प्रदेश में 20 नवंबर के बाद बारिश के आसार बन रहे हैं।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026