Women Reservation Act 2023 Comes Into Force

महिला आरक्षण कानून लागू: संसद में बहस के बीच आधी रात से प्रभावी

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 16 अप्रैल 2026 से लागू हो गया। संसद में बहस के बीच सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया। हालांकि आरक्षण का लाभ परिसीमन और जनगणना के बाद मिलेगा।

By : स्वदेश डेस्क
महिला आरक्षण कानून लागू: संसद में बहस के बीच आधी रात से प्रभावी

देश में महिलाओं को राजनीति में अधिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए महिला आरक्षण अधिनियम-2023 अब आधिकारिक रूप से लागू हो गया है। केंद्रीय कानून मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, संविधान (106वां संशोधन) अधिनियम 16 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गया है।यह फैसला ऐसे समय में लागू किया गया है, जब संसद में इसी मुद्दे पर जोरदार बहस जारी है और शुक्रवार को इस पर वोटिंग प्रस्तावित है।

आधी रात को नोटिफिकेशन

कानून मंत्रालय के नोटिफिकेशन में अधिनियम लागू होने की तारीख का उल्लेख किया गया है, लेकिन इसे बहस के दौरान लागू करने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं किए गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अधिकारियों ने इसे “तकनीकी कारण” बताया है, हालांकि विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण का प्रावधान

इस कानून, जिसे ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ भी कहा जाता है, के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी।हालांकि, यह आरक्षण तुरंत लागू नहीं होगा। इसके लिए अगली जनगणना और उसके आधार पर परिसीमन (डिलिमिटेशन) की प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है।

2029 के बाद मिल सकता है वास्तविक लाभ

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, वर्तमान लोकसभा में इस कानून का सीधा लाभ नहीं मिलेगा। महिलाओं के लिए आरक्षण का वास्तविक प्रभाव 2027 की जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद ही लागू हो सकेगा, जो संभवतः 2029 के बाद प्रभावी होगा।

महिला आरक्षण पर बोले पीएम 

संसद में पीएम मोदी ने अपनी स्पीच में विपक्ष को आइना दिखाते हुए कहा, 'चुनाव में महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस जिसने विरोध किया, उसका हाल बुरा हुआ है. मैं अपील करने आया हूं कि इसको राजनीतिक तराजू से मत तौलिए. हमारी नीयत की खोट देश की नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी.'

संसद में बहस तेज, पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर संसद में तीखी बहस देखने को मिल रही है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि सरकार सभी दलों से समर्थन चाहती है और इस पर वोटिंग शाम 4 बजे होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए सभी से समर्थन की अपील की है। वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने विधेयक के कुछ प्रावधानों पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक दृष्टि से देखा।

विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दी सफाई

विपक्ष का कहना है कि परिसीमन और जनगणना को आधार बनाकर आरक्षण लागू करने में देरी हो सकती है। वहीं सरकार का दावा है कि यह प्रक्रिया पारदर्शी और संविधान के अनुरूप है।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी आंकड़ों के जरिए आशंकाओं को दूर करने की कोशिश की और इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में जरूरी कदम बताया।

राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव पर नजर

महिला आरक्षण कानून के लागू होने से भारतीय राजनीति में बड़े बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और नीति निर्माण में संतुलन आएगा। हालांकि, इसका वास्तविक प्रभाव परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

 

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026