विदेश। फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बुधवार सुबह ऐसी घटना हुई थी जिसने सबको हिला दिया। कॉकपिट में एक पायलट ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया और विमान तेजी से नीचे गिरने लगा। तभी इजराइली यात्री यानिव हायून आगे आए। उन्हें विमान उड़ाने की कोई ट्रेनिंग नहीं थी, फिर भी उन्होंने हमलावर पायलट को पकड़कर कंट्रोल से दूर किया और विमान को संभाला। घटना के बाद वे खून से सने कपड़ों में ही इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिलने पहुंचे। नेतन्याहू ने उनकी बहादुरी की तारीफ की और उन्हें हीरो बताया।
उड़ान के बीच कॉकपिट में चाकू से हमला
दरअसल, फ्लाइट दुबई से तेल अवीव जा रही थी। बुधवार की सुबह कॉकपिट के भीतर दोनों पायलटों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। ओमानी पायलट ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर चाकू से वार कर दिया। इसके तुरंत बाद विमान तेजी से नीचे की ओर जाने लगा। इसी फ्लाइट में यात्रा कर रहे था वह यात्री जो घटना में 180 लोगों की जान बचाकर हीरो बना। उसने फ्लाइट के अंदर का हाल इजराइली पीएम को बताया।
कॉकपिट से आई चीखें सुनकर आगे बढ़े यात्री
हायून ने नेतन्याहू को बताया कि उन्हें कॉकपिट से चीखने की आवाज आई थी। वे एक और यात्री के साथ उसी तरफ दौड़े। अंदर का नजारा डराने वाला था। कैप्टन स्मिथ मच्छर घायल हालत में फर्श पर पड़े थे और हमलावर पायलट विमान उड़ा रहा था। हायून ने अनुसार, गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन ने किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया था। इसी वजह से बाहर खड़े यात्री भीतर आ सके। हायून ने हमलावर को पकड़कर कंट्रोल पैनल से दूर खींचा और दूसरे यात्रियों को मदद के लिए बुलाया। तीन यात्रियों ने मिलकर उसे काबू किया और हेडफोन की तार से उसके हाथ बांध दिए।
टीवी शो में विमान उड़ाने का देखा तरीका आया काम
हमलावर को हटाने के बाद हायून दोबारा कॉकपिट में गए। तब तक विमान करीब 16000 फीट नीचे आ चुका था। हालात इतने गंभीर थे कि प्लेन में सवार सभी यात्री घबराए हुए थे। हायून ने खुद को शांत किया और कंट्रोल को पीछे की ओर खींचा। इससे विमान की नोज ऊपर उठी और स्थिति कुछ हद तक संभल गई। उन्होंने बाद में बताया कि यह तरीका उन्होंने एयर डिजास्टर्स नाम के टीवी शो में देखा था। यह शो विमान हादसों पर आधारित है। शो में दिखाया गया था कि विमान नीचे जाने लगे तो कंट्रोल पीछे खींचना पड़ता है।
तबूक में सुरक्षित लैंडिंग
कुछ देर बार फ्लाईदुबई के रिजर्व क्रू मेंबर ने विमान कंट्रोल अपने हाथ में लिया और उसे सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतार दिया। घायल कैप्टन स्मित मच्छर को वहां से अस्पताल ले जाया गया। भारतीय दूतावास के अनुसार, वे तबूक के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है।
🚨 THEY’RE HOME — RESCUE FLIGHT LANDS IN TEL AVIV - AM YISRAEL CHAI!!!!
The rescue flight carrying the Israeli passengers stranded in Saudi Arabia following the attempted terror attack aboard the Flydubai flight has landed safely in Tel Aviv, Israel.
After an extraordinary… https://t.co/NroMRdE22R pic.twitter.com/93QrZo6Y9x
आरोपी सह पायलट के खिलाफ जांच जारी
सउदी अधिकारियों ने आरोपी ओमानी सह पायलट को गिरफ्तार कर लिया है। उसने ऐसा क्यों किया, यह अभी साफ नहीं हुआ है। फ्लाईदुबई ने लोगों से जांच पूरी होने तक कारण और मकसद को लेकर अटकलें न लगाने की अपील की है। इजराइली अधिकारियों ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इजराइल ने पायलटों की सुरक्षा जांच और सख्त करने की बात कही है।