Lionel Messi Retires From Argentina

Lionel Messi Retirement: लियोनेल मेसी ने 39 साल की उम्र में लिया संन्यास, अर्जेंटीना के लिए नहीं खेलेंगे अब

लियोनेल मेसी ने 39 साल की उम्र में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब टीम को अलविदा कहने का सही समय आ गया है।

By : संजय चतुर्वेदी
Lionel Messi Retirement: लियोनेल मेसी ने 39 साल की उम्र में लिया संन्यास, अर्जेंटीना के लिए नहीं खेलेंगे अब

Argentina Footballer lionel messi Retirement Announced

खेल। फुटबॉल जगत के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 39 साल की उम्र में मेसी का यह फैसला उनके करोड़ों प्रशंसकों के लिए भावुक कर देने वाला है। अर्जेंटीना की जर्सी में दो दशक से ज्यादा समय बिताने के बाद अब वह नेशनल टीम की ओर से खेलते नजर नहीं आएंगे।

मेसी ने अपने विदाई संदेश में कहा कि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने अर्जेंटीना के लिए हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की और अब उन्हें लगता है कि टीम को अलविदा कहने का सही समय आ गया है।

वर्ल्ड कप जीतने का सपना 2022 में पूरा हुआ

मेसी के अंतरराष्ट्रीय करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि 2022 में आई। उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना ने कतर में फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता। यह 1986 के बाद अर्जेंटीना का पहला वर्ल्ड कप खिताब था। इस टूर्नामेंट में मेसी ने सात गोल किए और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2021 और 2024 में कोपा अमेरिका का खिताब भी अपने नाम किया।

वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल तक पहुंची अर्जेंटीना

2026 के वर्ल्ड कप में भी मेसी ने अर्जेंटीना की कप्तानी की। टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन खिताबी मुकाबले में स्पेन के खिलाफ हार गई। इस तरह अर्जेंटीना लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीतने से चूक गया। मेसी के लिए यह छठा वर्ल्ड कप था। उन्होंने अपने करियर में तीन वर्ल्ड कप फाइनल खेले। 2014 में अर्जेंटीना को जर्मनी के हाथों हार मिली थी, जबकि 2022 में टीम ने खिताब जीता। 2026 में अर्जेंटीना को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।


क्लब फुटबॉल में खेलते रहेंगे मेसी

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास के बावजूद मेसी का क्लब करियर जारी रहेगा। वह अमेरिका के मेजर लीग सॉकर क्लब इंटर मियामी के लिए खेल रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनका मौजूदा करार 2028 MLS सीजन तक है।

पिता के निधन के बाद भी उठे थे सवाल

मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 8 अगस्त को 68 साल की उम्र में निधन हुआ था। इसके बाद मेसी के भविष्य और उनके आगे खेलते रहने को लेकर सवाल उठे थे। अब राष्ट्रीय टीम से संन्यास के फैसले के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया है। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। वर्ल्ड कप और दो कोपा अमेरिका खिताब के साथ उनका नाम देश के सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ियों में हमेशा याद किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026