Nepal Flood: New Lake Breach Risk

Nepal Flood Tragedy: नेपाल में बाढ़ के बीच नई आफत, 20 लाख m³ पानी वाली झील पर खतरा; अगले 72 घंटे अहम

नेपाल में भीषण बाढ़ के बीच एक नई झील में पानी तेजी से बढ़ रहा है। चीन ने प्राकृतिक बांध टूटने की आशंका जताई है और अगले 72 घंटे अहम बताए हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Nepal Flood Tragedy: नेपाल में बाढ़ के बीच नई आफत, 20 लाख m³  पानी वाली झील पर खतरा; अगले 72 घंटे अहम

Nepal Flood New Threat

काठमांडू। नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही के बीच अब एक नई प्राकृतिक झील के टूटने का खतरा सामने आया है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय के मुताबिक, छोछेन खोला और पुरेपू त्सांगपो नदियों के संगम के पास करीब 20 लाख घन मीटर पानी वाली झील बन गई है। बताया गया है कि झील का पानी पहले ही छलकने लगा है। अगले तीन दिनों में इसमें करीब 30 लाख घन मीटर और पानी आने का अनुमान है। ऐसे में झील के प्राकृतिक बांध पर दबाव बढ़ने की आशंका है।

अगले 72 घंटे बेहद अहम

चीन ने इस स्थिति को गंभीर बताते हुए अगले 72 घंटों को महत्वपूर्ण बताया है। अगर प्राकृतिक बांध टूटता है तो झील में जमा पानी अचानक तेज बहाव के साथ नीचे की ओर आ सकता है। इससे पहले से बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

चीन कर रहा लगातार निगरानी

चीनी अधिकारी झील और आसपास के इलाकों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। संभावित बाढ़ के रास्ते का अनुमान लगाने के लिए कंप्यूटर आधारित रियल टाइम मॉडल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका उद्देश्य खतरे की स्थिति में बचाव दल को समय पर जानकारी देना है।

दूसरी बाढ़ का खतरा क्यों?

नई झील में लगातार पानी बढ़ रहा है। अगले तीन दिनों में करीब 30 लाख घन मीटर अतिरिक्त पानी आने का अनुमान है। अगर बढ़ते दबाव के कारण प्राकृतिक बांध टूट गया तो अचानक तेज पानी नीचे के इलाकों में पहुंच सकता है। ऐसे में नदी किनारे बसे लोगों और पहले से प्रभावित बस्तियों के लिए खतरा बढ़ सकता है।

पहले ही भारी तबाही झेल रहा नेपाल

नेपाल बुधवार को आई भीषण बाढ़ के बाद गंभीर स्थिति से गुजर रहा है। भोटेकोशी नदी के आसपास बाढ़ से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस के जवान राहत एवं बचाव अभियान में जुटे हैं। प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026
Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Oct 23, 2026
PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Oct 22, 2026
MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026