Norway Journalist Row

नॉर्वे की पत्रकार ने PM मोदी से पूछा सवाल, फिर शुरू हुआ डिजिटल बवाल और अकाउंट भी हुए बंद

ओस्लो में पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेली लेंग अब नए विवाद में घिर गई हैं। सोशल मीडिया ट्रोलिंग, चीनी एजेंट के आरोप और अकाउंट सस्पेंड होने से मामला और गरमा गया।

नॉर्वे की पत्रकार ने PM मोदी से पूछा सवाल, फिर शुरू हुआ डिजिटल बवाल और अकाउंट भी हुए बंद

PM modi Norway Press Meet

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे के दौरान हुई एक प्रेस ब्रीफिंग अब इंटरनेशनल चर्चा का विषय बन गई है। ओस्लो में नॉर्वे की पत्रकार हेली लेंग ने प्रेस फ्रीडम और मानवाधिकारों को लेकर पीएम मोदी से सवाल पूछने की कोशिश की। कुछ ही मिनटों में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। घटना के बाद मामला सिर्फ सवाल-जवाब तक सीमित नहीं रहा। 

हेली लेंग ने दावा किया कि उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं बाद में उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट भी सस्पेंड कर दिए गए। उन्होंने इसे प्रेस की आजादी से जुड़ा मामला बताया। इस विवाद ने एक बार फिर सोशल मीडिया की ताकत, राजनीतिक ध्रुवीकरण और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की भूमिका पर बहस छेड़ दी है। खास बात यह रही कि जिस घटना के बाद उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी। उसी के बाद उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स में अचानक बड़ा उछाल भी देखने को मिला।

ओस्लो की प्रेस ब्रीफिंग में क्या हुआ

पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब भारत और नॉर्वे के प्रधानमंत्रियों की संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग खत्म हो रही थी। पीएम मोदी जैसे ही बाहर निकलने लगे, तभी हेली लेंग ने पीछे से आवाज लगाते हुए प्रेस फ्रीडम को लेकर सवाल पूछा। बाद में उन्होंने भारत की प्रेस फ्रीडम रैंकिंग का हवाला देते हुए कहा कि उनका सवाल पूरी तरह जायज था। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव सिबी जॉर्ज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत को सही तरीके से समझे बिना ऐसे सवाल उठाना उचित नहीं है। यहीं से यह मामला कूटनीतिक चर्चा से निकलकर सोशल मीडिया की लड़ाई में बदल गया।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और ‘चीनी एजेंट’ के आरोप

विवाद बढ़ने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने हेली लेंग के पुराने लेख और चीन से जुड़े उनके कुछ पुराने कंटेंट को शेयर करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उन्हें 'फॉरेन प्लांट' और 'चाइनीज प्रॉक्सी' जैसे नामों से निशाना बनाया। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स उनके भारत को लेकर उठाए गए सवालों की आलोचना करते दिखे। कुछ लोगों ने इसे भारत की छवि खराब करने की कोशिश बताया, जबकि दूसरे पक्ष ने पत्रकार के सवाल पूछने के अधिकार का समर्थन किया। यह मामला अब सिर्फ एक पत्रकार और सरकार के बीच बहस नहीं रह गया है। इसमें ऑनलाइन ट्रोलिंग, राष्ट्रवाद और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे बड़े मुद्दे भी जुड़ गए हैं।

हेली लेंग ने क्या कहा

हेली लेंग ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं देखा। उन्होंने लिखा कि वह भारतीय यूजर्स को जवाब देना चाहती थीं। लेकिन उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बंद हो गए। उन्होंने उम्मीद जताई कि मेटा जल्द उनके अकाउंट बहाल करेगा। हालांकि अब तक मेटा की ओर से इस मामले पर कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है। इस बीच डिजिटल अधिकारों से जुड़े कई यूजर्स ने सवाल उठाए हैं कि क्या बड़े विवादों के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर्याप्त पारदर्शिता बरतते हैं या नहीं।

विवाद के बीच बढ़ी लोकप्रियता

इस पूरे घटनाक्रम का एक अलग असर भी देखने को मिला। विवाद से पहले एक्स पर हेली लेंग के फॉलोअर्स 800 से भी कम थे। लेकिन पीएम मोदी से जुड़े वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ ही दिनों में उनका अकाउंट तेजी से बढ़ा और फॉलोअर्स 45 हजार के पार पहुंच गए। यह दिखाता है कि सोशल मीडिया विवाद कई बार आलोचना और लोकप्रियता दोनों साथ लेकर आता है। किसी एक वीडियो या बयान से वैश्विक स्तर पर पहचान बनना अब पहले से कहीं आसान हो गया है।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026