Trump Delays Houthi Strikes After MBS Call

US Delays Houthi Strikes: टारगेट तैयार, जेट में बम लोड थे, फिर क्यों रुके ट्रंप? MBS के फोन के बाद बदला फैसला

अमेरिकी सेना हूतियों पर हमले की तैयारी पूरी कर चुकी थी। लेकिन MBS से बातचीत के बाद शुरू हुई कार्रवाई रविवार तक टल गई। ईरान युद्ध के बीच नया मोर्चा खोलने का दबाव बढ़ गया।

By : संजय चतुर्वेदी
US Delays Houthi Strikes: टारगेट तैयार, जेट में बम लोड थे, फिर क्यों रुके ट्रंप? MBS के फोन के बाद बदला फैसला

Trump Hold attack on Houthi Reasons

विदेश। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर कुछ ही दिनों में अपना रुख दे बार बदला। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के फोन के बाद पेंटागन को हमले की तैयारी का आदेश दिया गया। इसके बाद अमेरिकी सैन्य कमांडरों ने हूती ठिकानों की टारगेट लिस्ट भी  मंजूर कर ली गई।

दरअसल, हूतियों पर कार्रवाई के लिए चुने गए अमेरिकी लड़ाकू विमानों में बम लोड किए जा रहे थे। सैन्य अभियान शुरू होने की तैयारी पूरी हो चुकी थी। लेकिन रविवार दोपहर तक तस्वीर बदल गई। प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, हूतियों के खिलाफ अमेरिकी एयरस्ट्राइक नहीं होगी।

सऊदी की अपील के बाद पेंटागन ने शुरू की तैयारी

हूतियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर करीब दो हफ्तों से ट्रंप प्रशासन में चर्चा चल रही थी। इसी बीच गुरुवार को मोहम्मद बिन सलमान ने ट्रंप से फोन पर बात की और हूतियों के बढ़ते हमलों को रोकने के लिए अमेरिकी मदद मांगी। इस बातचीत के बाद ट्रंप ने पेंटागन को हमले की तैयारी करने का निर्देश दिया। इससे पहले वह अपने सलाहकारों से कह चुके थे कि वह हूतियों पर एयरस्ट्राइक के पक्ष में नहीं हैं।

हालांकि ट्रंप के करीबी लोगों के बीच सैन्य कार्रवाई को लेकर पूरी सहमति नहीं थी। एक सीनियर प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार राष्ट्रपति के आंतरिक सर्कल में ज्यादातर लोग सऊदी अरब की लड़ाई में अमेरिका की सीधी भागीदारी को लेकर चिंतित थे या इसके खिलाफ थे।

ईरान युद्ध के बीच नया मोर्चा खोलने की चिंता

ट्रंप के सामने सबसे बड़ी चुनौती ईरान के साथ चल रही जंग है। यमन में हूतियों के खिलाफ सीधी अमेरिकी कार्रवाई शुरू होती है तो क्षेत्र में एक और सैन्य मोर्चा खुल सकता है। रविवार सुबह फॉक्स न्यूज से फोन पर बातचीत में ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बड़ी जंग को लेकर वह अभी फैसला लेने की स्थिति में हैं। हूतियों को लेकर उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका उनके संपर्क में है और हूतियों ने अब तक अमेरिकी जहाजों के खिलाफ लड़ाई नहीं करने पर सहमति जताई है। यही स्थिति अमेरिकी नीति को पेचीदा बनाती है। हूतियों ने अमेरिकी जहाजों को निशाना नहीं बनाया है। लेकिन सऊदी अरब पर उनके हमले बढ़ रहे हैं।

संबंधित सामग्री

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026
Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Oct 23, 2026
PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Oct 22, 2026
MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026