Israel-Iran War: ट्रंप से उनके ही सांसद पूछ रहे सवाल, ईरान के साथ युद्ध कब, कैसे...

अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर किया हमला

Israel-Iran War: ट्रंप से उनके ही सांसद पूछ रहे सवाल, ईरान के साथ युद्ध कब, कैसे और किस कीमत पर खत्म होगा

अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया है, जिससे खाड़ी क्षेत्र में युद्ध फैल गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कांग्रेस के समर्थन के बिना युद्ध शुरू किया।

वाशिंगटन: अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर 28 फरवरी 2026 को हमला कर दिया और अब यह युद्ध खाड़ी के सभी देशों में फैल चुका है। इजरायल और अमेरिका ने ईरान में तबाही मचाई है तो ईरान भी अमेरिका और इजरायल को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस के समर्थन के बिना ही अमेरिका को युद्ध में धकेल दिया, लेकिन सांसद अब यह सवाल उठा रहे हैं कि ईरान के साथ युद्ध कब, कैसे और किस कीमत पर समाप्त होगा। सांसदों का कहना है कि युद्ध शुरू हुए तीन सप्ताह हो चुके हैं और अब इसके परिणाम स्पष्ट होने लगे हैं। इस युद्ध में अबतक कम से कम 13 अमेरिकी सैन्यकर्मी मारे गए हैं और 230 से अधिक घायल हुए हैं।

पेंटागन ने 200 अरब अमेरिकी डॉलर मांगा है

पेंटागन ने युद्ध जारी रखने के लिए युद्ध निधि से 200 अरब अमेरिकी डॉलर मांगा है, जो व्हाइट हाउस से अबतक नहीं मिल सका है। अमेरिका और इजरायल के इस हमले की वजह से अमेरिका के सहयोगी देशों पर हमले हो रहे हैं, तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और हजारों अमेरिकी सैनिक पश्चिम एशिया में तैनात किए जा रहे हैं, जबकि इस समस्या का कोई अंतिम समाधान नजर नहीं आ रहा।

ट्रंप ने कहा था-हम सैन्य अभियान खत्म करेंगे

उत्तरी कैरोलिना से रिपब्लिकन सीनेटर थॉम टिलिस ने 'एसोसिएटेड प्रेस' से कहा, ''असल सवाल यह है कि हम अंततः क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं?'' ट्रंप ने शुक्रवार को देर रात कहा था कि वह सैन्य अभियानों को ''समाप्त करने'' पर विचार कर रहे हैं, साथ ही उन्होंने नए उद्देश्यों और लक्ष्यों की रूपरेखा भी बताई थी। प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने कहा है कि सैन्य अभियान जल्द ही समाप्त हो जाएगा। जॉनसन ने कहा, ''मुझे लगता है कि मूल मिशन लगभग पूरा हो चुका है।'' 

संबंधित सामग्री

पश्चिम बंगाल के फलत्या थाने पर टीएमसी नेता जहांगीर खान को छुड़ाना चाहते थे, पुलिस ने हमला करने वालों को कडा दंड दिया जा रहा है

विदेश

पश्चिम बंगाल के फलत्या थाने पर टीएमसी नेता जहांगीर खान को छुड़ाना चाहते थे, पुलिस ने हमला करने वालों को कडा दंड दिया जा रहा है

पुलिस और आधिकारिक बलों पर हमले की घटनाओं के मामले में पश्चिम बंगाल की सरकार ने कठोर कार्रवाई का वादा किया। मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने कहा कि आरोपियों को छूटने से इंकार कर देंगे, उनकी संपत्ति जब्त और नीलाम करने की योजना है। ८ गिरफ्तार किए गए, जिनमें कुछ ने जहांगीर खान के विरोध में थाने पर घेराव और संघर्ष किया था।

तृणमूल के 20 सांसदों ने लोकसभा में अलग बैठने की मांग की

विदेश

तृणमूल के 20 सांसदों ने लोकसभा में अलग बैठने की मांग की

तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर लोकसभा में अलग बैठने की मांग की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

शहर

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के खिलाफ और तेज सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी, खासकर एक अमेरिकी हेलीकॉप्टर पर हमले के जवाब में।

20 TMC सांसद अलग गुट बनाने का दावा करते हैं, नई दिल्ली

शहर

20 TMC सांसद अलग गुट बनाने का दावा करते हैं, नई दिल्ली

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसद बगावत कर पार्टी से अलग होने की घोषणा की हैं और लोकसभा में अलग गुट के रूप में मान्यता की मांग कर रहे हैं।

केरलम में वीडी सतीशन को नया मुख्यमंत्री चुना गया

शहर

केरलम में वीडी सतीशन को नया मुख्यमंत्री चुना गया

केरलम में लंबी राजनीतिक प्रक्रिया के बाद वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया, नई पीढ़ी के नेतृत्व की शुरुआत।