DJ संचालक संदीप प्रमाणिक हत्याकांड

एक्सट्रीम बार के DJ संचालक संदीप प्रमाणिक हत्याकांड मामले में 10 आरोपी दोषी करार, सजा के बिंदु पर मंगलवार को सुनवाई 

एक्सट्रीम बार के DJ संचालक संदीप प्रमाणिक हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की समेत 10 आरोपी दोषी करार दिए गए हैं. सजा के बिंदु पर मंगलवार को सुनवाई होगी.

By Ark Sahuliyar
एक्सट्रीम बार के DJ संचालक संदीप प्रमाणिक हत्याकांड मामले में 10 आरोपी दोषी करार, सजा के बिंदु पर मंगलवार को सुनवाई 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
एक्सट्रीम बार के DJ संचालक संदीप प्रमाणिक हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की समेत 10 आरोपी दोषी करार दिए गए हैं. सजा के बिंदु पर मंगलवार को सुनवाई होगी. अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया. मामले के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह, अशोक कुमार सिंह, मोहम्मद शामिरूदीन, प्रतीक, मृत्युंजय कुमार, प्रकाश कुमार, दिवाकर उपाध्याय, अलोक दीवा, पंकज कुमार और सुमित कुमार को दोषी करार दिया गया है. संदीप प्रमाणिक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे. 26 मई 2024 की देर रात बार में डीजे बजाने वाले संदीप प्रमाणिक की गोली मारकर हत्या की गई थी. 26 मई 2024 को बार बंद होने के बाद 4-5 युवक पहुंचे थे, जिनका बार के स्टाफ से विवाद हो गया था. विवाद के बीच दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी. 

मारपीट का बदला लेने के लिए अभिषेक ने अपने दोस्तों के साथ प्लान बनाया. जिसके बाद अभिषेक सिंह सेल सिटी स्थित किराए के घर गया और घर से राइफल निकालकर दोबारा बार पहुंचा. जिन्होंने बार में घुसकर संदीप की छाती में गोली मार दी. जिससे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना को अंजाम देने के बाद अभिषेक ने पार्किंग से बार में कई राउंड फायरिंग की और कार से भाग निकला. जिसके दूसरे दिन अहले सुबह मौके पर रांची के SSP और सिटी DSP ने पहुंचकर बार के कर्मचारियों से पूछताछ की थी. वहीं, बार में हुए विवाद और गोली मारने का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ था. जिसके आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए मामले के मुख्य आरोपी  समेत 14 को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जिसमें अभिषेक सिंह के पिता अशोक कुमार सिंह  और दोस्त के अलावा बार से जुड़े 9 लोग  भी शामिल थे.

यह भी पढ़ें- रिम्स की अधिग्रहीत जमीन फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी सुमित्रा कुमारी बड़ाईक और मुन्नी कुमारी ने किया सरेंडर 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा