दिव्यांगजनों को मिला तीन पहिया वाहन

पलामू: IDBI बैंक के सीएसआर के तहत 10 दिव्यांगजनों को मिला तीन पहिया वाहन, मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दी चाबियां 

आईडीबीआई बैंक ने CSR कार्यक्रम के तहत 10 दिव्यांगजनों के बीच तीन पहिया वाहन का वितरण किया. इस दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सभी को गाड़ी की चाबियां थमाई.

By News11 Bharat
पलामू: IDBI बैंक के सीएसआर के तहत 10 दिव्यांगजनों को मिला तीन पहिया वाहन, मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दी चाबियां 

न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: 
समाहरणालय परिसर में आईडीबीआई बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय रांची द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत आयोजित विशेष समारोह में जिले के 10 दिव्यांगजनों के बीच पेट्रोल चालित तीन पहिया वाहनों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर तथा उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने लाभुकों को वाहन की चाबियां सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर भी उपस्थित रहे.

दिव्यांगजन बनेंगे आत्मनिर्भर- राधाकृष्ण किशोर

इस दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर दिव्यांगजनों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए कुछ सार्थक करने की उनकी लंबे समय से इच्छा रही है और आईडीबीआई बैंक ने इसमें सहयोग कर एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है. उन्होंने बैंक के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन वाहनों के माध्यम से लाभुकों की आवाजाही सुगम होगी और वे अधिक आत्मनिर्भर बनेंगे तथा रोजगार एवं आजीविका के नए अवसरों से भी जुड़ सकेंगे. उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से ही समावेशी विकास का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

CSR के माध्यम से जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का होगा विस्तार- उपायुक्त 

इस खास मौके पर उपायुक्त  दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि माननीय वित्त मंत्री के नेतृत्व एवं आईडीबीआई बैंक के सहयोग से यह अत्यंत सराहनीय पहल की गई है. जिला प्रशासन दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं आवश्यक सुविधाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के माध्यम से ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंच सके. उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उन्हें सम्मानपूर्वक आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास करता रहेगा.

कार्यक्रम में बैंक पदाधिकारी समेत अन्य रहे मौजूद 

कार्यक्रम में आईडीबीआई बैंक रांची रीजन के जीएम श्री ऋषि गुप्ता, एजीएम श्री अनुज सहाय, डालटनगंज शाखा प्रमुख श्री संजीव कुमार यादव एवं टीएसएम श्री पंकज कुमार सहित अन्य बैंक पदाधिकारी उपस्थित रहे. इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक,एनडीसी नीरज कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान लाभुकों ने वाहन प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार, जिला प्रशासन एवं आईडीबीआई बैंक के प्रति आभार जताया.

इसे भी पढ़ें: गुमला: भरनो में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा