12 दिन बाद भी लापता अदिति का सुराग नहीं, परिजनों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

By Ark Sahuliyar
12 दिन बाद भी लापता अदिति का सुराग नहीं, परिजनों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची में लापता अदिति का अब तक कोई पता नहीं चलने से परिवार और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. बेटी की तलाश में लगातार प्रयासों के बावजूद जब पुलिस जांच से कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया, तो थक-हारकर परिजन सड़क पर उतर आए. अदिति के परिवार वालों ने कोकर से सदर थाना तक पैदल मार्च निकाला. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सामाजिक संगठनों के सदस्य भी प्रदर्शन में शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने "बेटी को खोजो" जैसे नारों के साथ इलाके में विरोध जताया और पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया.

परिजनों ने पुलिस की अब तक की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 12 दिन बीत जाने के बावजूद अदिति का कोई सुराग नहीं मिलना बेहद चिंताजनक है. उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की ताकि जल्द से जल्द सच्चाई सामने आ सके. सदर थाना पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में अदिति की शीघ्र बरामदगी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है. परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मामले का खुलासा नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- झारखंड कारापाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के अधिकतम आयु सीमा की गणना की तिथि में बदलाव, पढ़ें पूरी खबर 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा