इन्यूमरेशन फॉर्म

राज्य में 2 करोड़ मतदाताओं ने अपना इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा किया

चक्रधरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में डिजिटाइजेशन का कार्य 100%पूरा

By Ark Sahuliyar
राज्य में 2 करोड़ मतदाताओं ने अपना इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा किया

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में एसआईआर के इन्यूमरेशन फेज में मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराने, फॉर्म भरने, जमाकरने एवं इसके डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है. इस क्रम में मतदाताओं, निर्वाचन से संबंधित विभिन्न स्टेकहोल्डर, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2 के सहयोग एवं बीएलओ के अथक प्रयास से एसआईआर के सभी कार्य तीव्र गति से कि जा रही है. 

के. रवि कुमार ने कहा कि वर्तमान में राज्य में 2 करोड़ मतदाताओं के इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर अपने बीएलओ को जमा कर दिया है एवं उनके डिजिटाइजेशन का कार्य भी पूरा कर लिया गया है. इन मतदाताओं का नाम अब सीधे 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाले मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन में सुनिश्चित हो गए है. उन्होंने सबसे पहले 100% इन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन का कार्य संपन्न करने हेतु चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए–2, ईआरओ, बीएलओ सुपरवाईजर बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े सभी पदाधिकारियों  को बधाई दी है. 

के. रवि कुमार ने कहा कि राज्य में बचे हुए मतदाता भी जल्द से जल्द अपना भरा हुआ इन्यूमरेशन फॉर्म अपने बीएलओ को उपलब्ध करा दें जिससे उनके डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा किया जा सके एवं यदि मतदाताओं को किसी प्रकार की सहायता एवं इन्यूमरेशन फॉर्म भरने में मदद मिल सके.
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा