करंट की चपेट में आए 6 लोग

चौपारण के ब्रहमोरिया में करंट की चपेट में आए 6 लोग, एक व्यक्ति की मौत, 5 घायल  

कुएं के पास बिजली तार से हुआ हादसा, बचाने गए लोग भी झुलसे

By Ark Sahuliyar
चौपारण के ब्रहमोरिया में करंट की चपेट में आए 6 लोग, एक व्यक्ति की मौत, 5 घायल  

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत 
बरही/डेस्क:
चौपारण थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रहमोरिया में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. कुएं के पास बिजली तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बच्ची व दो महिला समेत 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. 

बच्ची को बचाने में हुआ हादसा  
जानकारी के अनुसार, गांव में 8 वर्षीय ईशा कुमारी घर के पास स्थित कुएं के पास गई थी, तभी वह बिजली तार की चपेट में आ गई. बच्ची को बचाने के लिए परिजन दौड़े और एक-एक कर सभी करंट की चपेट में आ गए. 

पिता नरेश भुइया की मौत  
इस हादसे में नरेश भुइया, 48 वर्ष, पिता-भुनेश्वर भुइया की मौत हो गई. सभी घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौपारण लाया गया, जहां डॉक्टरों ने नरेश भुइया को मृत घोषित कर दिया. 

5 घायलों का चल रहा इलाज, एक रेफर  
डॉ. डीएन ठाकुर, डॉ. पुष्पा कुमारी और डॉ. मनोज गुप्ता की देखरेख में सभी घायलों का इलाज चल रहा है. एक घायल को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है. 

घायलों की सूची:  
1. रीना देवी, 45 वर्ष - पति नरेश भुइया  
2. ईशा कुमारी, 8 वर्ष - पिता नरेश भुइया  
3. कुंजियां देवी, 50 वर्ष - पति देवकी भुइया  
4. भुनेश्वर भुइया, 60 वर्ष - पिता स्व. नारायण भुइया  
5. एक अन्य घायल को हजारीबाग रेफर किया गया 

घटना के बाद गांव में मातम पसरा है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों को बदलने की मांग की है.
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा