न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: जमीन विवाद और मारपीट मामले में न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह की कोर्ट ने 9 आरोपियों को दोषी करार दिया है. हालांकि, कोर्ट ने सभी दोषियों को प्रोबेशन ऑफ ऑफेंडर्स एक्ट का लाभ देते हुए चेतावनी देकर रिहा कर दिया. मामले में परमेश कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, रुपेश गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता, अभिषेक गुप्ता और रामचंद्र साहू को दोषी ठहराया था.
मामला डोरंडा थाना क्षेत्र के बुलकामन टोली की है. प्राथमिकी के अनुसार 13 फरवरी 2019 की रात करीब 10:30 बजे सूचक सुधा गुप्ता अपने घर के पास स्थित जमीन पर बोरिंग का काम करा रही थीं. तभी सभी आरोपी वहां पहुंचे और बोरिंग कार्य रुकवा दिया. विरोध करने पर सूचक के पुत्र राहुल और विकास गुप्ता के साथ मारपीट की गई. विकास गुप्ता पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का भी आरोप था. बीच-बचाव करने पहुंची सुधा गुप्ता को भी धक्का देकर गिरा दिया गया था.
यह भी पढ़ें- गैंगस्टर फहीम खान की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची झारखंड सरकार, हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती
जमीन विवाद और मारपीट मामले में 09 आरोपी दोषी करार, चेतावनी देकर किया गया रिहा
संबंधित सामग्री
कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल
ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे
उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण
मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी
NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा
दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार
सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा