दहशत

8 दिनों से दहशत का कारण बना 5.5 फीट लंबा स्पेक्टैकल कोबरा रेस्क्यू, 12 मुर्गियों को बनाया था शिकार

खतरनाक विषैले सांप के पकड़े जाने के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
8 दिनों से दहशत का कारण बना 5.5 फीट लंबा स्पेक्टैकल कोबरा रेस्क्यू, 12 मुर्गियों को बनाया था शिकार

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के माधव मरांडी के घर में पिछले आठ दिनों से आतंक का पर्याय बना लगभग 5.5 फीट लंबा विशाल कोबरा ज़िसे भारतीय नाग के नाम से जाना जाता हैं आखिरकार  सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया. खतरनाक विषैले सांप के पकड़े जाने के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली. माधव मरांडी ने बताया कि यह कोबरा पिछले आठ दिनों से उनके घर के आसपास और विभिन्न स्थानों पर छिपा हुआ था. इस दौरान उसने एक-एक कर कुल 12 मुर्गियों को अपना शिकार बनाया. इतना ही नहीं, अंडों पर बैठकर उन्हें से रही एक मुर्गी को भी डसकर मार डाला, जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ था.वन विभाग को सूचना मिलने पर स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. लगभग 5.5 फीट लंबे और बेहद फुर्तीले स्पेक्टैकल कोबरा को पकड़ना आसान नहीं था. काफी देर तक चली सावधानीपूर्वक कार्रवाई के बाद रेस्क्यू टीम ने सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया.

रेस्क्यू अभियान सफल होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और माधव मरांडी के परिवार ने राहत जताई तथा स्नेक रेस्क्यू टीम के कार्य की सराहना की. विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि यदि घर या आसपास किसी विषैले सांप के दिखाई देने की सूचना मिले तो स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम या वन विभाग को तत्काल सूचना दें.

यह भी पढ़ें: प्रतिबंधित नक्सली संगठनों के 16 नामी नक्सलियों ने रांची पुलिस मुख्यालय में किया समर्पण

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा