वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत
बरही/डेस्क: बरही थाना क्षेत्र के बरही टोल प्लाजा के पास एक फिल्मी स्टाइल का सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार रांची नंबर की मारुति कार पहले एक ब्रेकर से टकराई और फिर हवा में घूमते हुए जाकर दूसरे ब्रेकर पर जा लटकी.
कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति से आ रही थी. टोल प्लाजा के पास बने ब्रेकर पर चालक नियंत्रण खो बैठा. कार पहले ब्रेकर से टकराकर उछली और घूमते हुए सड़क के दूसरे छोर पर बने ब्रेकर पर जा अटकी. हादसे का नजारा देखकर वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए.
2 लोग घायल, जाम में फंसे वाहन
हादसे में कार में सवार दो लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया है.
हादसे के बाद टोल प्लाजा के पास दोनों तरफ सड़क पर लंबा जाम लग गया. वाहनों की कतारें दूर तक देखी गईं. सूचना पर बरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर यातायात बहाल कराया.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में ओवरस्पीड को हादसे की वजह माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: जपला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 80 लीटर अवैध देशी शराब जब्त