तिरंगा यात्रा

प्रगतिशील युवा क्लब के तत्वावधान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

यात्रा की शुरुआत अनुमंडल कार्यालय के समीप मैदान स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई

By Pramod Kumar
प्रगतिशील युवा क्लब के तत्वावधान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

विकास कुमार/न्यूज 11 भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क प्रगतिशील युवा क्लब, जपला के तत्वावधान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा सह बाइक रैली निकाली गई. यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए. भारत माता और वंदे मातरम के जयकारों से शहर का माहौल देशभक्तिमय हो गया. यात्रा की शुरुआत अनुमंडल कार्यालय के समीप मैदान स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई. इसके बाद जयप्रकाश चौक, पटेल चौक, गांधी चौक, पुरानी बाजार, लम्बी गली, मुख्य बाजार, अंबेडकर चौक होते हुए पुनः जयप्रकाश चौक से कर्पूरी मैदान पहुंचकर यात्रा समाप्त हुई. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया. प्रगतिशील युवा क्लब के अध्यक्ष प्रदीप पटेल (पीपी) ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल आयोजन नहीं, बल्कि देश के प्रति अटूट निष्ठा और सम्मान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान, शान और स्वाभिमान का प्रतीक है.उन्होंने वर्तमान और आने वाली पीढ़ी से तिरंगे की गरिमा हमेशा ऊंची रखने का आह्वान किया. इस तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, कर्नल संजय सिंह, आनंद कुमार, अभिमन्यु कुमार, शंभू कुमार, मुन्ना कुमार देव, अजय गुप्ता, असगर अली, सोनू कुमार, क्लब उपाध्यक्ष वारिश खान, खुशी कुमारी, शक्ति पासवान, दिनेश पासवान, रंजीत चंदेल, टीपू सुल्तान, विकास कुमार, धनंजय कुमार, आजाद कुमार, विक्टर भेंगरा, इम्तियाज आलम, प्रणव सुमन, अरविंद यादव, प्रभु पासवान, लाला गुप्ता, संदीप कांस्यकार, गोविंदा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे. वही प्रगतिशील पत्रकार मंच हुसैनाबाद के अध्यक्ष कमलेश विश्वकर्मा, पत्रकार गौतम पटेल, जितेंद्र रावत, विकास कुमार , जफर हुसैन भी शामिल रहे. तिरंगा यात्रा के दौरान हुसैनाबाद पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रही.

यह भी पढ़ें: जन-जन में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा