हाथी का आतंक

बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बरकनगंगो गांव के पास जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई

थाना प्रभारी आशीष भगत दल-बल के साथ पहुंचे, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बरकनगंगो गांव के पास जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 

बरही/डेस्क: बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बरकनगंगो गांव के पास जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान बाबूलाल साव, पिता स्व. भिखन साव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार बाबूलाल साव मंगलवार को धान के खेत में खेती-बाड़ी के काम से गए थे. इसी दौरान अचानक जंगल से निकले एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया. हाथी ने उन्हें पैरों से कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया  

घटना की सूचना मिलते ही बरकट्ठा थाना प्रभारी आशीष भगत अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है.

थाना प्रभारी आशीष भगत ने बताया कि संभवतः वे खेती के काम से खेत गए थे, तभी हाथी ने अचानक हमला कर दिया.  घटना के बाद गांव में शोक की लहर है. वन विभाग की टीम को भी सूचना दे दी गई है ताकि इलाके में गश्त बढ़ाकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा जा सके.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग ट्रेज़री से अवैध निकासी मामले में सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका पर CID की विशेष कोर्ट ने सुनवाई पूरी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा