BLO के कार्य क्षेत्र में क्षमता संवर्धन के लिए मंगलवार को सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ होगी बैठक

15 जून तक अपनी सुविधानुसार बीएलओ से संपर्क कर अन–मैप्ड मतदाता करा सकते है मैपिंग: के. रवि कुमार

By Ark Sahuliyar
BLO के कार्य क्षेत्र में क्षमता संवर्धन के लिए मंगलवार को सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ होगी बैठक

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के पूर्व मतदाताओं के मैपिंग की प्रक्रिया चल रही है. 23 मई से अन–मैप्ड मतदाताओं की सूची सभी मतदान केंद्रों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वेबसाईट पर सर्चेवल फॉर्मेट में प्रकाशित करने के उपरांत इस प्रक्रिया में तेजी आई है. 

वर्तमान में कुल 75.19% मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है, 15 जून तक बीएलओ द्वारा मैपिंग का कार्य किया जाएगा. अन–मैप्ड मतदाता अपने बीएलओ से संपर्क कर विगत गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से अपनी मैपिंग करवा रहें है. वर्तमान में मैप्ड मतदाताओं की संख्या 1,99,15,463 है, अन–मैप्ड मतदाता सूची के प्रकाशन (23 मई) के उपरांत एक सप्ताह में कुल 5,14,546 मतदाताओं की मैपिंग की गई है.

के. रवि कुमार ने कहा कि अन–मैप्ड मतदाताओं की मैपिंग में तेजी लाने एवं वैस बीएलओ जिनके क्षेत्र में कम मैपिंग हुई है उनके क्षमता संवर्धन के लिए मंगलवार को सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई है. उक्त बैठक में बीएलओ द्वारा कार्यक्षेत्र में आने वाले सभी कठिनाइयों के बारे में बिंदुवार समीक्षा की जाएगी एवं उनके क्षमता संवर्धन को लेकर निर्णय लिए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा