न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद नगर पंचायत अंतर्गत जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर नहर मोड़ के समीप सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा एक बार फिर दुर्घटना का कारण बन गया. बुधवार को गड्ढे में बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए. घायलों की पहचान बॉबी कुमार गुप्ता 18 वर्ष एवं सन्नी कुमार गुप्ता 20 वर्ष निवासी कुर्मीपुर के रूप में हुई है. दोनों घायलों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया.स्थानीय लोगों ने बताया कि नहर मोड़ के पास सड़क पर लंबे समय से गहरा गड्ढा बना हुआ है. कुछ दिनों पहले RCD विभाग द्वारा मरम्मत किया गया था लेकिन भारी वाहनों के लगातार आवागमन से कुछ समय के बाद स्थिति वही हो गया, इस कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं . इससे पहले भी गड्ढे की वजह से घायल हो चुके हैं, लेकिन अब तक संबंधित विभाग द्वारा इसकी पूरी तरह मजबूती के साथ अच्छे से मरम्मत नहीं कराई जा सकी है. लोगों ने सड़क के गड्ढे की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.
यह भी पढ़ें: जेएमडी कॉम्प्लेक्स के गार्ड की हत्या का खुलासा, हथियार व स्कूटी के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार