वारदात

बरही में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के घर चोरी, खिड़की उखाड़कर उड़ाए 10 लाख के जेवरात

बेटी की शादी के गहने भी ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी<br/>

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
बरही में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के घर चोरी, खिड़की उखाड़कर उड़ाए 10 लाख के जेवरात

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 

बरही/डेस्क: बरही थाना क्षेत्र की न्यू कॉलोनी में गुरुवार देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने ट्रांसपोर्ट व्यवसायी देवेंद्र सिंह के घर की खिड़की उखाड़कर करीब 10 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. चोरी गए गहनों में उनकी बेटी की शादी के लिए रखे आभूषण भी शामिल हैं.

दूसरे कमरे में सो रहा था परिवार  

घटना के समय देवेंद्र सिंह और परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी से गहने निकालकर फरार हो गए. शुक्रवार सुबह जब परिजन उठे तो चोरी का पता चला.

पुलिस जांच में जुटी  

सूचना मिलते ही बरही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

घटना के बाद इलाके में दहशत है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: चियांकी में भूमि अधिग्रहण के दौरान  प्रशासन और ग्रामीणों में हिंसक झड़प मामले मे 25 नामजद सहित 125 पर प्राथमिकी दर्ज

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा