हादसा

दो साल की मासूम ने खेल-खेल में पकड़ लिया करैत सांप, हालत बिगड़ने पर रिम्स रेफर

कुछ देर बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी तो आनन-फानन में उसे सिल्ली अस्पताल ले जाया गया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
दो साल की मासूम ने खेल-खेल में पकड़ लिया करैत सांप, हालत बिगड़ने पर रिम्स रेफर

न्यूज11  भारत

सिल्ली/डेस्क: रांची जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र के कोकालग्राम गांव में एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई है. यहां खेल-खेल में दो वर्षीय बच्ची ने घर में घुसे एक जहरीले करैत सांप को पकड़ लिया. कुछ ही देर बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई.

जानकारी के अनुसार, कोकालगाम निवासी संजय महतो की दो वर्षीय पुत्री पूर्णिमा कुमारी अपने घर के आंगन में खेल रही थी. इसी दौरान एक विशाल करैत सांप घर में घुस आया. मासूम बच्ची ने अनजाने में सांप को पकड़ लिया और उसके साथ खेलने लगी. बच्ची की मां की नजर पड़ते ही उन्होंने शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया.

परिजनों ने तत्काल बच्ची से सांप को अलग किया और उसे एक घड़े में बंद कर दिया. कुछ देर बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई. आनन-फानन में उसे सिल्ली अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

चिकित्सकों के अनुसार, करैत भारत के सबसे जहरीले सांपों में से एक है. इसके जहर का असर कई बार तुरंत दिखाई नहीं देता, लेकिन यह सीधे तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है. समय पर इलाज नहीं मिलने पर मरीज को लकवा, सांस लेने में कठिनाई और गंभीर मामलों में जान का खतरा भी हो सकता है.

अपील: विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले, तो झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें और समय रहते उपचार कराएं.

यह भी पढ़ें: गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल अध्यक्ष रहे 95 वर्षीय रामप्रसाद यादव का निधन, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा