गढ़वा में करोड़ों की जलमीनार टेढ़ी बनी, 600 आबादी आज भी पानी के लिए परेशान

By Vaibhaw Vikram
गढ़वा में करोड़ों की जलमीनार टेढ़ी बनी, 600 आबादी आज भी पानी के लिए परेशान

अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत 
गढ़वा/डेस्क:
गढ़वा जिले के उड़सुगी पंचायत के कुसमाहा पहाड़ी टोला के पास बने नवनिर्मित टेढ़े जलमीनार पानी की टंकी का मामला सामने आया है, जहां करोड़ों रुपये की लागत से बनी इस विशाल टंकी का मुख्य पाया पिलर निर्माण के दौरान ही टेढ़ा हो गया था और इसमें दरारें आ गई थीं. पेजयल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा बनवाई गई इस टंकी का पिलर तिरछा होने के कारण, इसके भार सहन करने और भविष्य में गिरने की आशंका बना हुआ है. वहीं इस टंकी का निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. 

जिसके चलते ग्रामीणों को भीषण गर्मी में एक-एक बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है. इस भारी लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों द्वारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है, वहीं इस टेढ़े पानी टंकी बनने के बाद अब वही संवेदक को फिर से एक नए पानी टंकी का काम दे दिया गया. 

जहां फिर से ग्रामीणों के मन में  भय व्याप्त है की कही फिर से वही संवेदक टेढ़ा इस नए जलमिनार पानी टंकी का निर्माण न करा दे, बताते चलें की लाखों रूपये का यह टंकी पूरी तरीके से बेकार और मौत बनकर खड़ी है, कभी भी टंकी जमीन पर  गिर सकता है. ऐसे में ग्रामीणों का कहना है की उड़सूगी पंचायत के कुसमाहा टोला में भीषण गर्मी में  पानी का किल्ल्त है और संवेदक द्वारा इस तरह का टंकी में  लापरवाही बरतने से पानी की समस्या जस के तस बना हुआ है और टेढ़ा पानी टंकी मौत बनकर खड़ी है हाथी के दांत जैसा, कुसमाहा टोले की लगभग 600 आबादी के बिच शुद्ध पेयज़ल पहुंचाना सरकार का लक्ष्य था. 

जहां 2020 में इस प्रोजेक्ट को लाया गया था जिसके बाद पानी टंकी का निर्माण कराया गया लेकिन टेढ़ा टंकी बन जाने से स्थानीय लोग आज भी पानी की किल्ल्त से जूझ रहें, वहीं बेकार पड़े इस टेढ़े पानी टंकी के बाद अब फिर से नए सिरे से पानी टंकी का निर्माण वही संवेदक कार्य को करवा रही है जिससे आम लोग सवाल खड़ा कर रहें हैं की जो संवेदक टेढ़ा पानी टंकी बनाया उसी को काम कैसे मिल गया,ऐसे में देखने वाली बात होगी की सरकार दुबारा इस लापरवाही बरतने वाले संवेदक से दुबारा अच्छी पानी टंकी का निर्माण करवा पाती है की नही. वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी इस टेढ़े पानी टंकी को लेकर विधानसभा में सवाल उठाया है.

यह भी पढ़ें: सरहू के गैरमजरूआ आहर में मिट्टी भर कर अतिक्रमण करने का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा