आपदा

धनरोपनी के दौरान वज्रपात की चपेट में आई महिला की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा लेकर पहुंचे परिजन, चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित किया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
धनरोपनी के दौरान वज्रपात की चपेट में आई महिला की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 

चंदवा/डेस्क: चंदवा थाना क्षेत्र के चीरो गांव में गुरुवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान कलतिया देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, कलतिया देवी गुरुवार को खेत में धनरोपनी का काम कर रही थीं. इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिर गई. वज्रपात की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं.

घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

कलतिया देवी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतका के पीछे दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे हैं. उनके पति अकलू गंझु रोजी-रोटी के लिए हैदराबाद में मजदूरी करते हैं. पत्नी की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

घटना की सूचना के बाद ग्रामीणों में शोक की लहर है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए शीघ्र सरकारी सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है.

ग्रामीणों ने लोगों से बारिश और वज्रपात के दौरान विशेष सावधानी बरतने की भी अपील की है.

यह भी पढ़ें: सदर अस्पताल पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजाराम महतो, आमरण अनशन पर भर्ती छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो से की मुलाकात

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा