खदान के जलभराव गड्ढे में युवक की मौत का मामला! प्रशासन ने जिम्मेदारों पर कसा शिकंजा, दो खनन पट्टाधारकों पर FIR

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
खदान के जलभराव गड्ढे में युवक की मौत का मामला! प्रशासन ने जिम्मेदारों पर कसा शिकंजा, दो खनन पट्टाधारकों पर FIR

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद अंचल क्षेत्र के सोहया पहाड़ स्थित परित्यक्त (बंद) खनन क्षेत्र में जलभराव वाले गहरे गड्ढे में डूबने से युवक लवकुश कुमार गुप्ता की मौत के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. हुसैनाबाद अंचल अधिकारी पंकज कुमार के लिखित प्रतिवेदन पर संबंधित खनन पट्टाधारकों के विरुद्ध हुसैनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.प्राथमिकी में मेसर्स स्टोन वर्क्स के पार्टनर सुनील कुमार सिंह, पिता मंगलदेव सिंह, ग्राम-अधौरा, पोस्ट-पंसा, थाना-हैदरनगर, जिला-पलामू तथा लोकेश कुमार सिंह, पिता स्वर्गीय आनंद सिंह, ग्राम व पोस्ट-कामगारपुर, थाना-हुसैनाबाद, जिला-पलामू को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

अंचल अधिकारी द्वारा 3 जून को थाना में दिए गए प्रतिवेदन में कहा गया है कि मौजा दमदमी के खाता संख्या-33, प्लॉट संख्या-177 (अंश) में लगभग 10 एकड़ भूमि पर वर्ष 2015 में 10 वर्षों के लिए खनन पट्टा प्रदान किया गया था. उक्त पट्टा की अवधि जुलाई 2025 में समाप्त हो चुकी है. प्रतिवेदन के अनुसार, पट्टा समाप्त होने के बाद खनन क्षेत्र का पुनर्वास, गड्ढों की भराई, समतलीकरण, सुरक्षा घेराबंदी एवं चेतावनी बोर्ड लगाने जैसे आवश्यक सुरक्षा उपाय करना पट्टाधारकों की जिम्मेदारी थी.

जांच में पाया गया कि इन प्रावधानों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण खदान का गहरा गड्ढा पानी से भर गया और आम लोगों के लिए खतरा बना रहा. इसी जलभराव वाले गड्ढे में पतराखुर्द निवासी 24 वर्षीय लवकुश कुमार गुप्ता की डूबने से मौत हो गई थी. अंचल अधिकारी ने अपने प्रतिवेदन में इस घटना को खनन पट्टाधारकों की घोर लापरवाही एवं वैधानिक दायित्वों के उल्लंघन का परिणाम बताया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर4 सिटी सेंटर स्थित अपनी मौसी के घर पहुंचे, शोभा रानी लाल का पिछले दिन हुआ था निधन

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा