हादसा

मनोहरपुर के जराइकेला में जहरीले सांप काटने से युवती की मौत, दो दिन बाद शादी होने वाला था

युवती के परिवार वालो ने गांव के झाड़फूंक करने वाले बैद्य के पास पहले ले गए थे

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
मनोहरपुर के जराइकेला में जहरीले सांप काटने से युवती की मौत, दो दिन बाद शादी होने वाला था

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: चित्ती सांप काटने से युवती की मौत,दो दिन बाद होने वाली थी शादी,दो परिवार सहित गांव में मातम पसरा.प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ मनोहरपुर प्रखंड के जराइकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रबंगदा की रहने वाली 25 वर्षीय युवती बिरसी मिंज को एक जहरीले पहाड़ी चित्ती सांप ने सोई हुई अवस्था में आज सुबह तीन बजे उसके बांये हाथ में काट लिया. युवती ने इस घटना की अपने पिता सुकरा मिंज को बताई. सांप को मारने के लिए डंडा उठाया तब तक सांप कहीं छिप गया. युवती के परिवार वालो ने उसे गांव के झाड़फूंक करने वाले बैद्य के पास ले गए. वहाँ काफी देर तक झाड़फूंक और ग्रामीण उपचार के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो,सुबह छह बजे मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. यहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.चूँकि युवती के शरीर पर सांप का जहर फैल चुका था. जिससे उसकी मौत हो गई. युवती के पिता सुकरा मिंज ने बताया कि दो दिन बाद उसकी शादी होने वाली थी. इधर इस घटना से दोनों परिवारों सहित गांव में मातम पसरा है.

यह भी पढ़ें: सदर प्रखंड के नीमडीह में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा