न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सभी जिलों में "अबुआ दवाखाना" खोलने का निर्णय लिया है. इस योजना के तहत लोगों को एक ही स्थान पर तीनों चिकित्सा पद्धतियों की दवाएं और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि पहले चरण में राज्यभर में 745 अबुआ दवाखाने खोले जाएंगे. ये सभी केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में संचालित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.
इस पहल का उद्देश्य राज्य की करीब चार करोड़ आबादी तक बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यदि पहले चरण में शुरू किए जाने वाले दवाखानों का फीडबैक सकारात्मक रहता है, तो आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी. सरकार का मानना है कि इससे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा.
यह भी पढ़ें- RIMS में इलाज के दौरान युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप... डोरंडा थाना का किया घेराव
झारखंड के सभी जिलों में खुलेगा 'अबुआ दवाखाना', एक ही जगह मिलेगी तीनों पद्धति की दवा
पहले चरण में राज्यभर में 745 दवाखाने शुरू होंगे, सरकार ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लिया बड़ा फैसला
संबंधित सामग्री
कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल
ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे
उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण
मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी
NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा
दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार
सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा