मादक  पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार हुए आरोपी कुन्दन कुमार दोषी करार, सजा के बिंदु पर 16 जून को सुनवाई 

By Ark Sahuliyar
मादक  पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार हुए आरोपी कुन्दन कुमार दोषी करार, सजा के बिंदु पर 16 जून को सुनवाई 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार हुए आरोपी कुन्दन कुमार को दोषी करार दिया गया है. अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने दोषी करार दिया. सजा के बिंदु पर 16 जून को सुनवाई होगी. कोर्ट ने माना कि आरोपी पर लगे आरोप को अभियोजन पक्ष ने सिद्ध किया. कोर्ट ने आरोपी की जमानत को खारिज करते हुए हिरासत में लेकर जेल भेजा. मामला 30 जुलाई 2022 का है. हटिया डीएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा मादक पदार्थ तस्करी की जा रही है.

डीएसपी के निर्देश पर जगरनाथपुर थाना की पुलिस ने लाटमा रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया था. उस दौरान खूंटी की ओर से आ रहे एक बाइक पर सवार दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने खदेड़कर एक नाबालिग समेत दो को गिरफ्तार किया. जिसके बाद दोनों की तलाशी ली गई और दोनों के पास से 5.3 किलो गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों से पूछताछ की, जिसमें जानकारी मिली कि वह लोग गांजा उड़ीसा से लेकर लाए और नामकुम तुम्बागुटू स्थित एक दुकान में बेचने जा रहे थे. दोनों आरोपी बिहार के वैशाली निवासी है.

यह भी पढ़ें- खूंटी मनरेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस: पल्स अस्पताल की डिस्चार्ज याचिका पर PMLA कोर्ट में सुनवाई

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा