adityapur-patrakar-sunil-gupta-jaanleva-hamla-chaa

आदित्यपुर में पत्रकार और पुत्र पर जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार; धरना समाप्त

आदित्यपुर में पत्रकार सुनील गुप्ता और उनके पुत्र अनुराग गुप्ता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में गुरुवार देर शाम बड़ा घटनाक्रम सामने आया. जिला मुख्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग के बाद सरायकेला- खरसावां

By Vaibhaw Vikram
आदित्यपुर में पत्रकार और पुत्र पर जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार; धरना समाप्त

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
सरायकेला/डेस्क:
आदित्यपुर में पत्रकार सुनील गुप्ता और उनके पुत्र अनुराग गुप्ता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में गुरुवार देर शाम बड़ा घटनाक्रम सामने आया. जिला मुख्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग के बाद सरायकेला- खरसावां की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी सिंह के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें मामले के चारों आरोपी प्रकाश कुमार यादव, दिनेश यादव, नीरज यादव और बबलू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. 

गौरतलब है कि बीते रविवार को पत्रकार सुनील गुप्ता और उनके पुत्र अनुराग गुप्ता पर पड़ोस में कथित रूप से अवैध रूप से संचालित वन भूमि के खटाल को लेकर हुए विवाद के दौरान हमला किया गया था. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं के तहत प्रकाश कुमार यादव, दिनेश यादव, नीरज यादव और बबलू यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बावजूद चार दिन तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी, जिससे पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त था. इसी के विरोध में द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां ने गुरुवार शाम से आदित्यपुर थाना परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया. 

जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों ने एकजुट होकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और पत्रकारों की सुरक्षा की मांग उठाई. धरने के दौरान पत्रकारों ने साफ कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. धरना शुरू होने के कुछ ही घंटों बाद पुलिस की सक्रियता अचानक तेज हो गई. एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थाना प्रभारी ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद देर रात तक दोनों पक्षों से अलग-अलग पूछताछ की गई और उनका क्रॉस स्टेटमेंट दर्ज किया गया. 

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. रात करीब 12 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने धरना पर बैठे पत्रकारों से वार्ता की और निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया. साथ ही शुक्रवार को आगे की अनुसंधान प्रक्रिया के लिए दोनों पक्षों को पुनः थाना बुलाया गया. देर रात करीब एक बजे आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी सिंह ने प्रेस क्लब के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत वार्ता की. इस दौरान पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भविष्य में गंभीरता दिखाने तथा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का लिखित आश्वासन दिया गया. 

लिखित आश्वासन मिलने के बाद  प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां ने अपना अनिश्चितकालीन धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी. प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन से जुड़े प्रत्येक पत्रकार की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि यदि पुलिस प्रारंभ से ही संवेदनशीलता दिखाती तो आंदोलन की नौबत नहीं आती. हालांकि उन्होंने पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई कराने और चारों आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर संतोष भी व्यक्त किया. 

प्रेस क्लब ने स्पष्ट किया कि आंदोलन भले समाप्त हो गया हो, लेकिन मामला अभी खत्म नहीं हुआ है. संगठन आगे भी पूरे प्रकरण की निगरानी करेगा और पीड़ित पत्रकार तथा उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा. साथ ही यह भी कहा गया कि कानून अपना काम निष्पक्ष रूप से करे और दोषियों को न्यायालय से कठोर सजा मिले, ताकि भविष्य में किसी पत्रकार पर हमला करने का दुस्साहस कोई न कर सके.

यह भी पढ़ें: 'रन फॉर योग' कार्यक्रम का आयोजन, दौड़ में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा