यूरिया-डीएपी की कालाबाजारी

गुमला: भरनो में यूरिया-डीएपी की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, बीडीओ ने खाद दुकानों का किया निरीक्षण

किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने एवं यूरिया तथा डीएपी की कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद-बीज दुकानों में औचक निरीक्षण किया गया.

By Dipali Kumari
गुमला: भरनो में यूरिया-डीएपी की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, बीडीओ ने खाद दुकानों का किया निरीक्षण

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
गुमला/डेस्क:
 किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने एवं यूरिया तथा डीएपी की कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से गुरुवार को भरनो प्रखंड प्रशासन ने खाद-बीज दुकानों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया. बीडीओ अरुण कुमार सिंह एवं एमओ सह प्रभारी बीएओ अंशुल टोप्पो ने प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न खाद दुकानों का निरीक्षण कर स्टॉक एवं बिक्री व्यवस्था का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ब्लॉक चौक स्थित केशरी कृषि केंद्र, स्कूल चौक स्थित जनता खाद भंडार तथा स्कूल रोड स्थित केशरी खाद भंडार सहित अन्य खाद दुकानों का निरीक्षण किया. इस दौरान दुकानदारों से उपलब्ध यूरिया एवं डीएपी के स्टॉक, बिक्री की स्थिति तथा किसानों को किए जा रहे वितरण की जानकारी ली गई. अधिकारियों ने स्टॉक पंजी, वितरण (बिक्री) पंजी एवं अन्य अभिलेखों का भी गहनता से मिलान किया, ताकि खाद की उपलब्धता और बिक्री में किसी प्रकार की अनियमितता की पुष्टि की जा सके. 

निरीक्षण के दौरान दुकान पर मौजूद किसानों से भी अधिकारियों ने बातचीत की. किसानों से पूछा गया कि उन्हें यूरिया एवं डीएपी निर्धारित सरकारी मूल्य पर मिल रहा है या नहीं तथा कहीं अतिरिक्त राशि की मांग तो नहीं की जा रही है. अधिकारियों ने दुकानों के गोदाम का भी निरीक्षण कर उपलब्ध खाद के भंडारण की स्थिति का जायजा लिया. बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने सभी खाद विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों को निर्धारित सरकारी दर पर ही यूरिया, डीएपी एवं अन्य उर्वरकों की बिक्री सुनिश्चित करें. 

उन्होंने कहा कि प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ दुकानदार किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूल रहे हैं. ऐसी शिकायतें किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. उन्होंने कहा कि यदि किसी भी खाद दुकान के खिलाफ कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी इस प्रकार का निरीक्षण अभियान जारी रहेगा. अधिकारियों ने किसानों से भी अपील की कि यदि कोई दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलता है या खाद देने में अनियमितता करता है तो इसकी सूचना तत्काल प्रखंड प्रशासन या कृषि विभाग को दें,ताकि दोषियों के विरुद्ध समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा