न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भाजपा नेता सीता सोरेन ने छात्रों के आन्दोलन और जेपीएससी में चल रहे भ्रष्ट्राचार को लेकर बड़ा हमला किया है. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में झारखंड सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा-
झारखंड को दीमक की तरह चाटने वाले भ्रष्ट तंत्र पर कड़ा प्रहार शुरू हो चुका है!! विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है और फट भी चुका है!!
दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार!!
यह गिरफ्तारियां सिर्फ'आईवॉश' हैं!!
असली भ्रष्टाचारी और उनके आका अभी भी सुरक्षित हैं!! जब तक पूरे सिंडिकेट का खात्मा नहीं होता, झारखंडियों के हक की यह जंग थमेगी नहीं!!
अगला नंबर उन तमाम भ्रष्ट अधिकारियों का है जिन्होंने अपनी जेबें भरने के लिए राज्य की व्यवस्था को दांव पर लगाया!!
अब राज्य में न्याय होकर रहेगा और हर घोटालेबाज जेल की सलाखों के पीछे होगा!!
ईडी और सीबीआई की जांच होकर रहेगी!!
दूध का दूध और पानी का पानी होना ही चाहिए!!
जनता सच्चाई जानना चाहती है!!
कानून से ऊपर कोई नहीं है!!
यह भी पढ़ें: बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची