हरेलाल महतो

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी से मिले आजसू नेता हरेलाल महतो

ईचागढ़ के विकास और जनसमस्याओं पर हुई सार्थक चर्चा

By Ark Sahuliyar
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी से मिले आजसू नेता हरेलाल महतो

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत 
चांडिल/डेस्क:
आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी हरेलाल महतो ने शुक्रवार को झारखंड से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद Parimal Nathwani से रांची में शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर उन्होंने नाथवानी को राज्यसभा चुनाव में विजय की हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.

मुलाकात के दौरान हरेलाल महतो ने सांसद परिमल नाथवानी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा झारखंड की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपरा को दर्शाने वाला एक स्मृति-चित्र भेंट किया. दोनों नेताओं के बीच राज्य के समग्र विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा क्षेत्रीय आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा हुई.

इस दौरान हरेलाल महतो ने विशेष रूप से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को सांसद के समक्ष प्रमुखता से रखा. उन्होंने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई एवं रोजगार के क्षेत्र में आवश्यक सुधार और नई योजनाओं की जरूरतों से अवगत कराया. साथ ही इन विषयों पर सकारात्मक पहल और सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की.

हरेलाल महतो ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों, जनभावनाओं और विकास संबंधी अपेक्षाओं की जानकारी भी सांसद को दी. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि परिमल नाथवानी अपने अनुभव, दूरदर्शिता और सक्रिय भूमिका के माध्यम से झारखंड तथा विशेष रूप से ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के विकास के मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाएंगे.

मुलाकात के उपरांत हरेलाल महतो ने कहा कि परिमल नाथवानी एक सरल, सहज और जनहित के प्रति संवेदनशील व्यक्तित्व हैं. उनके साथ हुई बातचीत सकारात्मक, सार्थक और भविष्य की विकास योजनाओं के लिए आशाजनक रही. उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्यसभा में उनका कार्यकाल झारखंड के विकास और जनता की आकांक्षाओं को नई दिशा प्रदान करेगा.

उन्होंने कहा कि यह मुलाकात केवल राजनीतिक शिष्टाचार तक सीमित नहीं रही, बल्कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं और विकास की संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी.

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा