विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

पलामू के कई प्रखंडों में अखंड भारत संकल्प दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किया गया  - विहिप पलामू

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
पलामू के कई प्रखंडों में अखंड भारत संकल्प दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किया गया  - विहिप पलामू

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  अखंड भारत संकल्प दिवस को आज  "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस"  के रूप में पलामू के चैनपुर,  पड़वा,  नवा बाजार,  सतबरवा आदि प्रखंडों में आयोजित किया गया.  कार्यक्रम की शुरुआत विहिप के पद्धति के अनुसार भारत माता और राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया.  जिला मंत्री अमित तिवारी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन 08 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक देश के सभी जिला और प्रखंड मुख्यालय में किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज यह आयोजन चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में भी किया गया.

चैनपुर में आयोजित कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए विहिप झारखंड प्रांत समिति सदस्य दामोदर मिश्र ने कहा कि   "14 अगस्त 1947 को धर्म के आधार पर देश का विभाजन हुआ था.  इस दिन को हमें काला दिवस के रूप में याद रखना चाहिए.   हमारा संकल्प है कि भारत पुनः अखंड बने.  इसके लिए समाज में एकता और समरसता जरूरी है."  चैनपुर कार्यक्रम में जिला धर्माचार्य सह प्रमुख देवराज शर्मा,  प्रखंड मंत्री घनश्याम गुप्ता,  सरयू प्रसाद कमलापुरी,  गणेश प्रसाद कमलापुरी,  सुजीत कुमार चौधरी सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही.

पड़वा प्रखंड अंतर्गत पंडवा बाजार स्थित हनुमानगढ़ी मन्दिर के प्रांगण में भी अखंड भारत संकल्प दिवस (विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस) का आयोजन किया गया.  उक्त अवसर पर जिला प्रतिनिधि के रूप में बजरंग दल जिला सह संयोजक हिमांशु पांडेय उपस्थित रहे.  पड़वा के कार्यक्रम में विहिप नावाबाजार प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी,  बजरंगी रोहित कुमार,  चंदन शर्मा,  विष्णु गोस्वामी एवं राजीव गुप्ता इत्यादि की  उपस्थिति रही l 

सतबरवा के मेला टांड के पास स्थित मंदिर में भी आज अखंड भारत संकल्प दिवस प्रखंड अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया.

सतबरवा में प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार विश्वकर्मा, जिला संगठन मंत्री  संतोष प्रसाद यादव,  संतोष कुमार प्रजापति,  कुंदन कुमार,  प्रिंस पांडेय,  बबलू कुमार ठाकुर,  मंटू कुमार,  नीरज कुमार,  ओम प्रकाश पाठक,  बलराम विश्वकर्मा,  कुंज बिहारी आदि की सहभागिता रही.

उधर नावाबाजार प्रखंड में भी आज ही अखंड भारत संकल्प दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किया गया.  नावा बाजार में बजरंग दल जिला सह संयोजक हिमांशु पांडेय ने उपस्थित लोगों को विभाजन के विभीषिका के बारे में विस्तार से बताया.

यह भी पढ़ें: घाघरा डीएमओ के अभाव में डेढ़ महीने से ठप बॉक्साइट कारोबार, 1500 ट्रक खड़े; 50 हजार की रोजी-रोटी पर संकट - कमलजीत सिंह

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा