अव्यवस्था

भ्रष्टाचार के आरोप: गिर पड़े हैं डस्टबिन, कचरे का अंबार! वार्ड पार्षद ने ऑनलाइन शिकायत कर उठाई उच्चस्तरीय जांच की मांग

जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप<br/>

By Pramod Kumar
भ्रष्टाचार के आरोप: गिर पड़े हैं डस्टबिन, कचरे का अंबार! वार्ड पार्षद ने ऑनलाइन शिकायत कर उठाई उच्चस्तरीय जांच की मांग

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद नगर पंचायत वार्ड 6 क़े पार्षद अभिमन्यु कुमार गुप्ता ने नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता, सफाई व्यवस्था की बदहाली और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाते हुए ऑनलाइन क़े माध्यम से संबंधित मंत्रालय (विभाग) में शिकायत भेजकर मामले की जांच की मांग की है. वार्ड पार्षद ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत क्षेत्र के जपला एवं रामबीघा रोड सहित विभिन्न इलाकों में जनता के टैक्स के पैसों से बड़ी लागत पर खरीदे गए ट्विन डस्टबिन और स्टील कचरा पात्र वर्तमान में बदहाल स्थिति में पड़े हैं.

उनका कहना है कि लगभग 25 हजार रुपये प्रति डस्टबिन की लागत से लगाए गए कई डस्टबिन उखड़ चुके हैं, टूट-फूट गए हैं और कई स्थानों पर कचरे के बीच लावारिस अवस्था में पड़े हुए हैं. इससे नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. अभिमन्यु कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन वार्ड 5 की पार्षद संगीता कुमारी के साथ मिलकर कई बार नगर पंचायत प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिससे जनता की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं.शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि मामले से संबंधित जियोटैग्ड तस्वीरें और वीडियो उपलब्ध हैं, जिनमें सरकारी संपत्ति की दुर्दशा, कचरे का अंबार और डस्टबिनों की खराब स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही है. वार्ड पार्षद ने केंद्र और राज्य सरकार के सक्षम अधिकारियों से नगर पंचायत में डस्टबिन खरीद एवं रखरखाव की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषीयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत, मैदान में उतरते टूटेगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा