कमिटी गठन

बरवाडीह में आंगनबाड़ी सेविका संघ का हुआ पुनर्गठन, शशि भूषण तिवारी बने प्रखंड अध्यक्ष

नई कार्यकारिणी का गठन, संगठन को मजबूत कर सेविकाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का लिया संकल्प

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
बरवाडीह में आंगनबाड़ी सेविका संघ का हुआ पुनर्गठन, शशि भूषण तिवारी बने प्रखंड अध्यक्ष

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को आंगनबाड़ी सेविका संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं शामिल हुईं. बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना था. सर्वसम्मति से प्रखंड स्तरीय संगठन का पुनर्गठन करते हुए शशि भूषण तिवारी को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया.नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने कहा कि संगठन की एकजुटता ही सेविकाओं की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि मानदेय, कार्यस्थल की समस्याओं और अन्य लंबित मांगों को सरकार व संबंधित विभाग तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा. साथ ही सभी सेविकाओं से संगठन को मजबूत बनाने की अपील की.बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ब्रिजनिया कश्यप ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाएं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं. इसलिए उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए मजबूत संगठन जरूरी है.बैठक के अंत में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें ब्रिजनिया कश्यप अध्यक्ष, ऋतु सिंह सचिव, अनीता देवी कोषाध्यक्ष, दीपक राज प्रखंड मीडिया प्रभारी बनाए गए. वहीं जानकी उरांव, सेबेस्टनी कुजूर, फ्लोरा तिग्गा, सावित्री देवी, नीलम देवी, नीलम सिंह, सुजाता, रीता देवी, रीमा कुमारी, पूजा कुमारी, सिमली देवी एवं सरिता देवी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया.बैठक का समापन संगठन को और मजबूत बनाने तथा सेविकाओं के हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने के संकल्प के साथ हुआ. इस मौके पर सुप्रियन मिंज, अरुण सिंह खरवार, अमीर खान, निर्मल सिंह और राजीव खड़िया समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: वैदिक मंत्रोच्चार और हरिनाम संकीर्तन से गूंजा बहरागोड़ा थाना परिसर, शिव मंदिर में तीन दिवसीय भव्य पुनः प्रतिष्ठा अनुष्ठान

 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा