चौपारण

दनुवा घाटी में फिर हादसा: 20 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रेलर, 2 घंटे तक केबिन में फंसा रहा चालक

पुलिस और NHAI एंबुलेंस टीम ने किया रेस्क्यू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
दनुवा घाटी में फिर हादसा: 20 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रेलर, 2 घंटे तक केबिन में फंसा रहा चालक

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज11  भारत

बरही/डेस्क:  चौपारण थाना क्षेत्र के दनुवा घाटी में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में ट्रेलर चालक केबिन में फंस गया और करीब 2 घंटे तक उसी में फंसा रहा. सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और NHAI की एंबुलेंस टीम की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया. 

घायल चालक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौपारण ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग रेफर कर दिया है.

स्थानीय लोगों के अनुसार दनुवा घाटी को अब लोग 'मौत की घाटी' के नाम से जानने लगे हैं. यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. लोगों ने प्रशासन से घाटी में सुरक्षा उपायों को पुख्ता करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: हाथी का तांडव जारी, जराइकेला में हाथी के हमले से CRPF कैंप का मुंशी गंभीर रूप से घायल

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा