पर्यटन एवं ऊर्जा घोटाले के मास्टरमाइंड अर्घ्य सेन गुप्ता को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मिली जमानत

By Mansi Kumari
पर्यटन एवं ऊर्जा घोटाले के मास्टरमाइंड अर्घ्य सेन गुप्ता को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मिली जमानत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के बहुचर्चित पर्यटन एवं ऊर्जा घोटाला मामले में आरोपी अर्घ्य सेन गुप्ता उर्फ अर्नब गांगुली को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली हैं. सरकारी खजाने से करीब 116 करोड़ रूपए के गबन मामले में हाईकोर्ट की वेकेशन बेंच ने उन्हें तीन अलग-अलग मामलों में जमानत दे दी हैं. न्यायधीश रंगन मुखोपाध्याय की बेंच ने BA 11192/26, BA 11168/26 एवं 11230/26 तीनों मामले में याचिका को स्वीकृति दे दी गई.

जेल से बाहर आने का रास्ता साफ
हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अर्घ्य सेन गुप्ता के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया हैं. यह मामला झारखंड के चर्चित “JTDCL – ऊर्जा घोटाले" से जुड़ा हुआ है, जिसकी जांच CID कर रही हैं. जांच एजेंसी ने इस मामले में अर्घ्य सेन गुप्ता समेत दो लोगों को आरोपी बनाया था. अन्य आरोपी पहले से जमानत पर थे और अब मास्टरमाइंड को भी राहत मिल गई हैं.

फर्जी दस्तावेजों के जरिए लगाया करोड़ों का चूना
CID की चार्जशीट के अनुसार, आरोपियों ने बेहद सुनियोजित तरीके से सरकारी संस्थानों को निशाना बनाया. झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (JTDCL) और ऊर्जा उत्पादन निगम के नाम पर फर्जी लेटरहेड, नकली आदेश और जाली हस्ताक्षरों का इस्तेमाल करोड़ों रूपए की हेराफेरी की गई. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने सरकारी खातों से मिलते-जुलते नामों वाले फर्जी बैंक खाते खुलवाए और सरकारी फंड को उन्हीं खातों में ट्रांसफर करा दिया. पूरा नेटवर्क पहले से ही जालसाजों के नियंत्रण में था.

CID के मुताबिक, घोटाले को अंजाम देने के लिए फिक्स डिपॉजिट (FD) के नाम पर भी बड़ा खेल किया गया. विभिन्न बैंकों से कोटेशन मंगाकर कागजातों में हेरफेर की गई और अधिक ब्याज दर दिखाकर चयन प्रक्रिया को प्रभावित किया गया. जांच एजेंसी का दावा है कि बैंक फाइनल होने के बाद असली सरकारी खातों में रकम जमा करने के बजाय पैसे फर्जी खातों में ट्रांसफर कर दिए जाते थे. इसी तरीके से सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया.

यह भी पढ़े: उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला: 6 आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई
 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा