न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के आरएसएस दफ्तर में पेट्रोल बम से हमला मामले में एटीएस की जांच तेज हो गई है. केस को टेकओवर करने के बाद एटीएस की टीम आरएसएस दफ्तर पहुंची और तमाम चीजों की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है.
रांची के आरएसएस दफ्तर में 16 जून को पेट्रोल बम से हमले के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. लेकिन इसके तार काफी लंबे हैं. जिसे लेकर ये केस अब एटीएस के हवाले किया गया है. डीजीपी के निर्देश के बाद केस की जांच एटीएस के जिम्मे दी गई है.
आज एटीएस की टीम RSS दफ्तर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है. एटीएस के द्वारा आरएसएस दफ्तर के साथ आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. खास तौर से जिन रास्तों का इस्तेमाल आतंकियों ने आने-जाने के लिए किया था.
जांच के लिए RSS दफ्तर पहुंची ATS की टीम, खंगाला जा रहा सीसीटीवी फुटेज
आरएसएस दफ्तर पर हमले की जांच में एटीएस ने अपनी जांच तेज कर दी है. एटीएस की टीम जांच के लिए आरएसएस दफ्तर पहुंची है.
संबंधित सामग्री
कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल
ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे
उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण
मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी
NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा
दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार
सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा