दर्दनाक सड़क हादसा

सांप को बचाने के प्रयास में पलटा ऑटो, 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत; शादी से लौट रहा परिवार, खुशियां मातम में बदलीं

हादसे में ऑटो सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
सांप को बचाने के प्रयास में पलटा ऑटो, 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत; शादी से लौट रहा परिवार, खुशियां मातम में बदलीं

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा थाना क्षेत्र के घोड़ाटांगर के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब सड़क पर अचानक आए सांप को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने जोरदार ब्रेक लगा दिया, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार, बिहार के गया जिले के गाफा खुर्द निवासी विकास सिंह अपनी पत्नी और 13 वर्षीय पुत्र आयुष सिंह के साथ इचा गांव निवासी आदित्य कुमार सिंह के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे. शादी संपन्न होने के बाद वे अपने साले प्रकाश सिंह के घर सिरकोट चले गए थे.

शुक्रवार सुबह प्रकाश सिंह अपने ऑटो से रिश्तेदारों को छोड़ने घाघरा गए थे. लौटने के दौरान ऑटो में प्रकाश सिंह, उनका पांच वर्षीय पुत्र राजबीर सिंह और 13 वर्षीय भांजा आयुष सिंह सवार थे. बताया जाता है कि दोनों बच्चे ऑटो के पीछे बैठकर खेल रहे थे. इसी दौरान प्रकाश सिंह ने उन्हें सुरक्षित आगे बैठने के लिए कहा. तभी अचानक सड़क पर एक सांप आ गया. सांप को बचाने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया.

हादसे में ऑटो सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद प्रकाश सिंह ने घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद 13 वर्षीय आयुष सिंह को मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य घायलों का इलाज जारी है.
आयुष की मौत की सूचना मिलते ही उसके माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं. घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: पाकुड़ के हिरणपुर में सांपों के जोड़े का दुर्लभ नज़ारा! देखने उमड़ी लोगों की भीड़

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा