Awareness program held at Benti School under DLSA

बेंती विद्यालय में डीएलएसए के निर्देश पर जागरूकता कार्यक्रम,योग के साथ कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

चतरा जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) सचिव के निर्देशानुसार रविवार को पिपरवार क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेंती में विश्व योग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

By Vaibhaw Vikram
बेंती विद्यालय में डीएलएसए के निर्देश पर जागरूकता कार्यक्रम,योग के साथ कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

मुमताज अहमद/न्यूज़ 11 भारत
पिपरवार/डेस्क:
चतरा जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) सचिव के निर्देशानुसार रविवार को पिपरवार क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेंती में विश्व योग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अधिकार मित्र शिव कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की संपूर्ण कला है. 

योग मानसिक शांति प्रदान करता है तथा आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंता को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर निरोगी रहता है और विचारों में सकारात्मकता एवं शुद्धता आती है.कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय टोपो सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे.

इस अवसर पर विद्यार्थियों को निःशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जागरूक किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी उपलब्ध कराना था.इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक और बच्चे मौजूद थे. 

यह भी पढ़ें: अर्पिता महिला मंडल के निर्देश पर चला स्वच्छता अभियान, लोगों से स्वच्छता अपनाने की अपील
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा