जेएमएम बैठक

बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने खान संशोधन बिल को केंद्र सरकार का जबरन थोपा जा रहा काला कानून बताया

हथयर क सथ सडक पर उतरकर आरथक नकबद क द चतवन

By News11 Bharat,Pramod Kumar,
बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने खान संशोधन बिल को केंद्र सरकार का जबरन थोपा जा रहा काला कानून बताया

प्रभात कुमार/न्यूज11  भारत

जमशेदपुर/डेस्क: पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित खान एवम खनिज (विकास एवम विनिमयन)संशोधन बिल 2026 विषय को लेकर जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में कदमा स्थित शहीद निर्मल महतो सामुदायिक भवन में आयोजित की गई. इस बैठक में पोटका विधायक संजीव सरदार बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन समेत तमाम केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद थे. जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने केंद्र के इस संशोधन बिल को झारखंड राज्य के विकास को अवरूद्ध करने वाली केंद्र की षड्यंत्रकारी तानाशाही प्रवृत्ति बताते हुए कहा कि हमे सिर्फ केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश का इंतजार है, हमारे जिले के लाखों नेता एवं कार्यकता इस तानाशाही संशोधन बिल के खिलाफ अपने पारंपरिक हथियारों तीर धनुष भाले गड़ासे के साथ सड़कों उतारकर आर्थिक ना की बंदी भी करेंगे.

वही केंद्रीय सचिव सह बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने इसे राज्य सरकारों पर केंद्र सरकार द्वारा जबरन थोपा जा रहा काला कानून बताया साथ ही कहा की लड़कर झारखड़ लिया अब लड़कर अपना हक अधिकार लेंगे. 

 इधर घाटशिला सोमेश चंद्र सोरेन ने  कहा कि झारखंड के लोग शांति पूर्वक जीने पर भरोसा रखते है परन्तु जब जब हमारी अस्मिता पर कोई प्रहार करता है तब तब हमने आंदोलन का रुख अपनाया है और विरोधियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है .

यह भी पढ़ें:  राजनगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापेमारी, 4 अवैध चुलाई भट्ठियां की गईं ध्वस्त

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा