Baharagora resident's WhatsApp hacked; APK file se

बहरागोड़ा निवासी का व्हाट्सएप हैक, संपर्कों को भेजी गई एपीके फाइल; लोगों से सतर्क रहने की अपील

बहरागोड़ा निवासी नंदन माहिती का व्हाट्सएप अकाउंट बीते गुरुवार शाम हैक हो गया. हैक होने के बाद उनके व्हाट्सएप संपर्कों को एपीके (APK) नामक फाइल भेजी गई.

By Vaibhaw Vikram
बहरागोड़ा निवासी का व्हाट्सएप हैक, संपर्कों को भेजी गई एपीके फाइल; लोगों से सतर्क रहने की अपील

न्यूज 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:
बहरागोड़ा निवासी नंदन माहिती का व्हाट्सएप अकाउंट बीते गुरुवार शाम हैक हो गया. हैक होने के बाद उनके व्हाट्सएप संपर्कों को एपीके (APK) नामक फाइल भेजी गई. बताया गया कि जिन लोगों ने इस फाइल को डाउनलोड किया, उनके मोबाइल फोन भी प्रभावित हो गए.

नंदन माहिती ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 4 बजे तक उन्होंने सामान्य रूप से व्हाट्सएप का उपयोग किया. इसके बाद उन्होंने फोन चार्जिंग पर लगाकर अन्य काम में व्यस्त हो गए. करीब दो घंटे बाद उनके पास परिचितों के लगातार फोन आने लगे. लोग पूछने लगे कि वे उन्हें क्या भेज रहे हैं. इस पर उन्होंने बताया कि उस दौरान उनका फोन चार्जिंग पर था और उन्होंने किसी को कोई फाइल नहीं भेजी थी.जब उन्होंने अपना व्हाट्सएप खोलने की कोशिश की तो पाया कि उनका अकाउंट लॉगआउट हो चुका था. इसके बाद वे तुरंत बहरागोड़ा थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. साथ ही साइबर क्राइम पोर्टल पर भी घटना की जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि रात करीब 10 बजे दोबारा व्हाट्सएप में लॉगिन हो सका, लेकिन तब तक अकाउंट का पूरा डेटा मिट चुका था. जांच के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनके व्हाट्सएप अकाउंट में सऊदी अरब से लॉगिन किया गया था. नंदन माहिती ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी परिचित के नंबर से यदि कोई संदिग्ध लिंक, एपीके (APK) फाइल या अन्य थर्ड पार्टी फाइल प्राप्त हो, तो उसे डाउनलोड न करें और तुरंत डिलीट कर दें. उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद वे स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तथा सभी लोगों को साइबर ठगी और हैकिंग से सतर्क रहने की आवश्यकता है.

यह भी पढ़ें: बाइक और मोबाइल लूटने वाले गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार, लूटी गई चीजें बरामद

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा