बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया पिपरवार का दौरा, एनडीए कार्यकर्ताओं संग की बैठक

स्थानीय समस्याओं पर हुई चर्चा, विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया भरोसा

By News11 Bharat,Pramod Kumar,
बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया पिपरवार का दौरा, एनडीए कार्यकर्ताओं संग की बैठक

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रोशनलाल चौधरी ने मंगलवार को सीसीएल पिपरवार क्षेत्र का दौरा किया.पिपरवार पहुंचने पर स्थानीय भाजपा एवं आजसू कार्यकर्ताओं ने विधायक का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जोरदार स्वागत किया.दौरे के दौरान विधायक रोशन लाल चौधरी ने बचरा संगम विहार क्लब मे एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.बैठक में क्षेत्र की कई ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई.कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने सड़क,पेयजल, बिजली, रोजगार सहित विभिन्न जनसमस्याओं को विधायक के समक्ष रखा.विधायक रोशन लाल चौधरी ने सभी समस्याओं की जानकारी गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया.

उन्होंने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंचायत स्तर तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है.इसके लिए गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देने और पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया गया.

उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है.साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.इस अवसर पर आजसू पिपरवार नगर अध्यक्ष विनोद सिंह,भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र शर्मा, अर्जुन महतो,शंभु गुप्ता, राजकुमार सिंह,प्रकाश लोहार सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक में बचरा उत्तरी-दक्षिणी पंचायतों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं पारित

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा