barwadih voter volunteers training special summary

बरवाडीह में मतदाता सहायता स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण, दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं को सहयोग देने पर जोर

बरवाडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर मतदाता सहायता के लिए नियुक्त स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

By Vaibhaw Vikram
बरवाडीह में मतदाता सहायता स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण, दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं को सहयोग देने पर जोर

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क:
बरवाडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर मतदाता सहायता के लिए नियुक्त स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रेश्मा रेखा मिंज की देखरेख में किया गया.प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को दिव्यांग, वृद्ध, पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) एवं अन्य कमजोर वर्ग के मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में सहयोग उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई. 

बताया गया कि सभी स्वयंसेवक मतदान केंद्रों पर बीएलओ के सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे और जरूरतमंद मतदाताओं को मतदाता सूची से संबंधित जानकारी, आवश्यक सहायता एवं मतदान के दौरान सहयोग प्रदान करेंगे.अधिकारियों ने प्रशिक्षण में शामिल स्वयंसेवकों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया को सुगम और सरल बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी. 

सभी स्वयंसेवकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पात्र मतदाताओं तक पहुंचकर उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएं.कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण, आवेदन प्रक्रिया, मतदाताओं की समस्याओं के समाधान एवं मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं.मौके पर प्रखंड कार्यालय के कर्मी, संबंधित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नियुक्त स्वयंसेवक मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा गणना प्रपत्र अभियान, सभी मतदाताओं के लिए जरूरी 
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा