पारिवारिक हिंसा

चौपारण के हजारीधमना में भैंसुर पर छेड़खानी और जानलेवा हमले का आरोप, महिला गंभीर रूप से घायल

बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
चौपारण के हजारीधमना में भैंसुर पर छेड़खानी और जानलेवा हमले का आरोप, महिला गंभीर रूप से घायल

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत

 बहरी/डेस्क:  चौपारण थाना क्षेत्र के हजारीधमना गांव में एक महिला ने अपने भैंसुर पर छेड़खानी और जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है. हमले में महिला के सिर में गहरी चोट आई है. उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया है. 

अकेला पाकर घर में घुसा आरोपी 

पीड़िता ने बताया कि वह घर में अकेली थी. इसी का फायदा उठाकर उसका भैंसुर घर में घुस आया और जबरदस्ती छेड़खानी करने लगा. विरोध करने पर आरोपी ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया. 

शोर मचाने पर बची जान 

हमले के बाद महिला लहूलुहान हालत में घर से बाहर निकली और शोर मचाया. शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों की मदद से महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौपारण ले जाया गया. 

सिर में गहरी चोट, हजारीबाग रेफर 

सीएचसी चौपारण में डॉ. फराना महफूज ने प्राथमिक इलाज किया. उन्होंने बताया कि महिला के सिर में गहरी चोट है, इसलिए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया है. 

थाने में आवेदन देने की तैयारी 

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि इलाज के बाद चौपारण थाना में आरोपी के खिलाफ आवेदन दिया जाएगा. पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है. 

फिलहाल गांव में घटना को लेकर तनाव का माहौल है.

यह भी पढ़ें: हूल दिवस पर पाकुड़ में श्रद्धा के साथ शहीद सिद्धो-कान्हू को किया गया नमन

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा