वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज11 भारत
बरही/डेस्क: चौपारण में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य एवं पीडीएस दुकानदार नेमीचंद वृंदावन का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण में इलाज के दौरान निधन हो गया.
सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया प्रतिनिधि राजदेव यादव अस्पताल पहुंचे. उन्होंने प्रभारी डॉक्टर से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की.
नेमीचंद वृंदावन के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है. स्थानीय लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया.